बॉलीवुड स्टार्स की दीवानगी सिर चढ़ कर बोलती है. ऐसे में ये सितारे कहीं दिख जाएं तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता. लेकिन कई बार कुछ स्टार्स को अपने फैंस के दिलों को तोड़ते भी पाया जाता है. हाल में कुछ ऐसा ही हुआ जब संजय दत्त (Sanjay Dutt) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे, लेकिन संजय को ये पसंद नहीं आया और फिर उन्होंने जो किया वो आप इस वीडियो में देख सकते हैं. इस वीडियो पर लोग ताबड़तोड़ अपने कमेंट्स दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त एयरपोर्ट से बाहर आ रहे होते हैं. इस दौरान उन्हें अपने स्टाइलिश ब्लैक पठानी सूट में देखा जा सकता है. संजय को अपने बीच पाकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वह अपने फेवरेट सितारे के साथ सेल्फी खिंचवाने की कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है ब्लैक टीशर्ट पहने एक लड़का संजय दत्त के पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचता है. उसके चेहरे पर अपने स्टार से मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है. वह जैसे ही संजय के साथ सेल्फी ले रहा होता है, संजय उसे पुश करते हैं और वहां से हटा देते हैं.
संजय दत्त का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस बिहेवियर के लिए संजू बाबा को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बाबा आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, आपको लोग दिल से चाहते हैं. एक फोटो ही तो है. वहीं एक ने लिखा, आप भूल रहे हैं इन फैंस की वजह से ही आप हैं. जबकि कुछ फैंस संजय का बचाव करते भी दिखे. एक फैन ने लिखा, संजय की गलती नहीं है, लड़का उनकी पर्सनल स्पेस में घुस रहा था.
ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
लेखक के बारे में
शिखा यादवपूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt News, Sanjay Dutt Airport Video, Sanjay Dutt Trolled, Sanjay Dutt Trolled For Pushing Fan, Sanjay Dutt Angry On Fan, Sanjay Dutt Viral Video, Sanjay Dutt New Video, Sanjay Dutt Movies, Sanjay Dutt Career, Sanjay Dutt Net Worth, Sanjay Dutt Upcoming Film