विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2022

शादी की सालगिरह पर पत्नी मान्यता को फुट मसाज देते दिखे संजय दत्त, वीडियो देख फैन्स बोले- लगे रहो मुन्ना भाई

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें संजू बाबा उन्हें फुट मसाज देते नजर आ रहे हैं.

शादी की सालगिरह पर पत्नी मान्यता को फुट मसाज देते दिखे संजय दत्त, वीडियो देख फैन्स बोले- लगे रहो मुन्ना भाई
संजय दत्त ने पत्नी को दी फुट मसाज
नई दिल्ली:

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें संजू बाबा उन्हें फुट मसाज देते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर पति पत्नी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर Sanjay Dutt पत्नी के पांव को मसाज दे रहे हैं. यह वीडियो उन्होंने शादी की सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. Manyata Dutt ने इस वीडियो को शेयर किया है और फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने इस वीडियो को देखकर लिखा है, 'लगे रहो मुन्ना भाई.'

मान्यता दत्त ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे सभी बेहतरीन दिन आपके साथ बिताए गए हैं. हैप्पी एनिवर्सरी.' संजय दत्त और मान्यता दत्त की शादी को 14 साल हो चुके हैं. दोनों की शादी 2008 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'बाबा बहुत नरम दिल इंसान हैं.' तो वहीं एक फैन ने उन्हें लेजेंड बताया है. एक फैन ने बहुत ही मजेदार कमेंट किया है और लिखा है, 'बंदा चाहे संजय दत्त हो, पैर तो बीवी के दबाने पड़ते हैं.'

वर्क फ्रंट पर, संजय दत्त के पास उनकी आगामी परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 'तुलसीदास जूनियर', 'शमशेरा' और बहुप्रतीक्षित 'केजीएफ चैप्टर 2' है. इस तरह संजय दत्त के फैन्स को उनकी इन फिल्मों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है. इस तरह संजय दत्त आने वाली फिल्मों में शानदार किरदारों में नजर आने वाले हैं. 

VIDEO: "दिल से तो रणबीर से शादी कर चुकी हूं", NDTV से बोलीं आलिया भट्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Manyata Dutt, Watch Video, Sanjay Dutt Giving Foot Massage To Wife Manyata Dutt, Sanjay Dutt Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com