विज्ञापन

संचिता उगले की सुसाइड पर नाना हुए इमोशनल, बोले- 'बिना गॉडफादर के अपने दम पर आगे बढ़ी थी मेरी नातिन'

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार 14 जून को सुसाइड कर ली है. एक्ट्रेस का शव उनके घर पर सीलिंग फैन से लटा मिला. फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

संचिता उगले की सुसाइड पर नाना हुए इमोशनल, बोले- 'बिना गॉडफादर के अपने दम पर आगे बढ़ी थी मेरी नातिन'
अभिनेत्री संचिता उगले सुसाइड केस
NDTV

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार 14 जून को सुसाइड कर ली है. एक्ट्रेस का शव उनके घर पर सीलिंग फैन से लटा मिला. फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. वहीं इस बीच संचिता उगले के नाना ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा है कि संचिता उगले को पास काम की कमी नहीं थी और उनके जिंदगी में कोई विवाद भी नहीं था. फिर पता नहीं क्यों उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया. संचिता उगले के नाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'वो बहुत ही होनहार लड़की थी. और अपने बलबूते पर, खुद की मेहनत से वो आगे बढ़ी थी उसका कोई गॉडफादर भी नहीं था. लेकिन अब उसके साथ असल में क्या हुआ.'

ये भी पढ़ें: काला हिरण में ये एक्टर बनने वाला था सलमान खान, स्क्रिप्ट पढ़ते ही रिजेक्ट की फिल्म

'उसके पास ऐसी कोई कमी नहीं'

उन्होंने आगे कहा, 'अब उसकी मानसिक स्थिति पर उस समय क्या बीत रही थी, असल में क्या बात थी... क्योंकि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था, उसके बारे में कोई कुछ गलत नहीं बोलता था. वो खुद भी... उसके पास ऐसी कोई कमी नहीं थी. वो खुद अपने बलबूते पर... एक बहुत ही काबिल लड़की थी. हमारे पूरे तालुका में, नगर जिले में उसका बड़ा नाम हुआ था.

पूजा नाम से मशहूर एक्ट्रेस

उन्होंने कहा, जो लोग उसके सीरियल वगैरह देखते थे, वो उसे 'पूजा' नाम से जानते थे. उस 'पूजा' के किरदार से वो इतनी लोकप्रिय हुई थी कि पूरे नगर जिले में लोग उसे 'पूजा' कहकर ही पुकारते थे. जब मैं जाता था और बताता था कि वो मेरी नातिन है, तो पूरे तालुका और जिले में जितने भी हमारे रिश्तेदार और परिचित लोग थे, सब उसे 'पूजा-पूजा' के नाम से ही जानते थे. 'संचिता' नाम से तो वहां उसे कोई पहचानता भी नहीं था, सब उसे 'पूजा' नाम से ही जानते थे जो सीरियल में उसका नाम था. बहुत बुरा लग रहा है. उसने ऐसा क्यों किया, ये तो अब भगवान ही जाने कि उसके मन में क्या चल रहा था. यह बात हमारी समझ से बिल्कुल बाहर है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanchita Ugale, Sanchita Ugale Suicide, Sanchita Ugale Death, Bollwyood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com