विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2022

‘कुछ कुछ होता है’ की अंजली सना सईद का बदल गया है पूरा लुक, ग्लैमरस फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

'कुछ कुछ होता है' की नन्ही अंजली तो याद ही होगी. वही अंजली अब बड़ी हो चुकी है और उनको इन लेटेस्ट तस्वीरों में फैन्स के लिए भी पहचानना मुश्किल हो रहा है.

‘कुछ कुछ होता है’ की अंजली सना सईद का बदल गया है पूरा लुक, ग्लैमरस फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल
'कुछ कुछ होता है' की अंजली का बदल गया लुक
नई दिल्ली:

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में कदम रखने वाली सना सईद आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'कुछ कुछ होता है' में आइकॉनिक अंजली का किरदार निभाया था. इसके साथ ही वो फिल्म 'बादल' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन उनको सबसे बड़ा ब्रेक थ्रू मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर में, जिसमें उन्होंने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था. सना सईद का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है. बचपन में क्यूट और बबली सी दिखने वाली सना अब बेहद ही ग्लैमरस दिखती हैं. उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचाता है. आइए आज हम आपको दिखाते हैं सना सईद की 5 सबसे सिजलिंग लुक.

1. सबसे पहले नजर डालते हैं सना सईद की बचपन की फोटो पर जिसमें सना बेहद ही क्यूट लग रही हैं. साधना कट हेयर स्टाइल में और अंजली को बहुत पॉपुलेरिटी मिली थी. उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी का किरदार निभाया था और अपने पिता की दूसरी शादी करवाई थी.

2. अब जरा सना की इस तस्वीर पर नजर डालिए. बचपन में क्यूट और बबली दिखने वाली सना अब कितनी स्टाइलिश हो चुकी हैं. ब्लैक कलर के लेदर सूट में मिरर सेल्फी क्लिक करती सना इस तस्वीर में बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं.

3. सना सईद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है. व्हाइट और पिंक कलर के इस स्विमसूट में ही देख लीजिए सना कितनी स्टनिंग लग रही हैं. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बेहद न्यूट्रल मेकअप किया हुआ है. गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ बालों को खुला छोड़ा हुआ है और आंखों में सनग्लासेस लगाए हुए हैं.

4. ब्लू कलर की वन शोल्डर फ्लॉवर वाली इस ड्रेस में भी सना बेहद क्यूट लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों को कर्ल्स करके खुला छोड़ा हुआ है और बेहद स्टाइलिश पोज वो दे रही हैं.

5. नो मेकअप लुक में भी सना सईद का कोई जवाब नहीं है. बिना मेकअप के भी वो बेहद प्रीटी लगती हैं. अब जिम वियर में उनके इस लुक को ही देख लीजिए कि वो कितनी स्टाइलिश लग रही हैं. उन्होंने लाइट पर्पल कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है. साथ ही अपने बालों को खुला छोड़ते हुए वह आंखें बंद करके फोटो क्लिक करवा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuch Kuch Hota Hai, Kuch Kuch Hota Hai Chhoti Anjali, Sana Saeed, Sana Saeed Photo, Sana Saeed Latest Photo, Chhoti Anjali Latest Photo, Kuch Kuch Hota Hai Child Actress, Sana Saeed Instagram, Sana Saeed Wikipedia, Sana Saeed Then And Now, Sana Saeed Movies, Shah Rukh Khan Daughter, Shah Rukh Khan, Rani Mukerji Daughter, Rani Mukerji, Kajol, KKHH
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com