विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2020

Sana Khan के पति Anas Sayied ने मस्जिद में यूं पढ़ा निकाह, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खूबसूरत Video

सना खान (Sana Khan) के पति मुफ्ति अनस सैयद (Anas Sayied) ने अपने निकाह का वीडियो इंस्टाग्राम शेयर किया है, जिसे अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Sana Khan के पति Anas Sayied ने मस्जिद में यूं पढ़ा निकाह, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खूबसूरत Video
सना खान (Sana Khan) के पति अनस सैयद (Anas Sayied) ने शेयर किया निकाह सेरेमनी का वीडियो
  • सना खान के पति अनस सैयद ने शयेर किया निकाह सेरेमनी का वीडियो
  • जुमा की नमाज के बाद मस्जिद में पढ़ा था निकाह
  • पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा गया अनस सैयद का वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सना खान  (Sana Khan)और गुजरात के अनस सैयद (Anas Sayied) बीते 20 नवंबर को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे. सना खान ने शादी, मेहंदी और वलीमे से जुड़ी कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किये, जिसे लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने भी उन्हें खूब बधाइयां दी थीं. हाल ही में सना खान के पति मुफ्ति अनस सैयद ने अपने निकाह का वीडियो इंस्टाग्राम शेयर किया है, जिसे अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. अनस सैयद ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि उनका निकाह जुमा यानी शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिद में हुआ था.

अनस सैयद (Anas Sayied) ने अपने निकाह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "निकाह सेरेमनी, जुमा की नमाज के बाद निकाह मस्जिद में हुआ. मौलाना कलीम सिद्दीकी की मौजूदगी में मौलाना अहमद लाट साहब ने निकाह पढ़वाया." उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही सना खान (Sana Khan)और अनस सैयद की जोड़ी की सलामती के लिए उन्हें खूब दुआ भी दे रहे हैं. बता दें कि कुछ ही दिनों पहने सना खान ने अपने पति के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह आयतुल कुर्सी पढ़ती हुई नजर आ रही थीं. 

सना खान  (Sana Khan) ने इससे पहले मेहंदी और वलीमे से जुड़े भी कई वीडियो और फोटो शेयर किये थे, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज तारीफ के लायक था. सना खान और अनस सैयद (Anas Sayied) ने 20 नवम्बर को शादी की थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था: "अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये." मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सना के पति धर्म गुरु हैं. उनकी शादी की अचानक आई तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था. बता दें कि सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है. इस बात का ऐलान एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले पोस्ट शेयर कर किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sana Khan, Anas Sayied, Anas Sayied And Sana Khan Nikah, Anas Sayied Nikah In Masjid, Anas Sayied Nikah Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com