विज्ञापन

समय रैना ने कॉमेडियन सुनील पाल को बताया 'फ्रस्ट्रेटेड', कहा- राजू श्रीवास्तव उनसे बेहतर थे

Samay Raina Slams Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल ने स्टैंड अप कॉमेडियन के इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी पर आलोचना की थी, जिसके बाद अब समय रैना ने बताया कि वह उनके बारे में क्या सोचते हैं. 

समय रैना ने कॉमेडियन सुनील पाल को बताया 'फ्रस्ट्रेटेड', कहा- राजू श्रीवास्तव उनसे बेहतर थे
Samay Raina on Sunil Pal: समय रैना ने सुनील पाल को बताया फ्रस्ट्रेटेड
नई दिल्ली:

Samay Raina on Sunil Pal: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने कॉमेडियन सुनील पाल के बारे में कहा कि वह फ्रस्टेटेड आदमी हैं, जिनके पास मानसिक शांति नहीं है और यही एकमात्र वजह है कि पिछले साल 'इंडियाज गॉट टैलेंट' विवाद के दौरान वह सीनियर कॉमेडियन उनके पीछे पड़ गए थे. द लॉन्गेस्ट इंटरव्यू नाम के पॉडकास्ट में होस्ट वैभव मुंजल ने सुनील पाल की फोटो समय रैना को दिखाई और पूछा कि वह उनके बारे में क्या सोचते हैं, जिस पर स्टैंड अप कॉमेडियन ने रिएक्शन दिया है. 

सुनील पाल पर दिया रिएक्शन

समय रैना ने कहा," मैं उनके बारे में नहीं सोचता (सुनील पाल). एक चीज जो मैंने जिंदगी की शुरूआत में सीखी है कि अगर कोई दूसरों के बारे में गंदी बाते कर रहा है. वह किसी चीज से गुजर रहा है. मुझे फर्क नहीं पड़ता. यह अच्छा है अगर वह मेरे बारे में बात कर रहे हैं. यह मायने नहीं रखता कि वह मेरे बारे में अच्छा कह रहे हैं या बुरा. आखिर में वह मेरे बारे में बात कर रहे हैं." 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का जिगरी यार, साथ किया 25 फिल्मों में काम, काका के दामाद अक्षय कुमार के साथ की 12 फिल्में

समय रैना ने सुनील पाल को बताया इनसिक्योर

आगे उन्होंने कहा, मुझे उनके लिए बुरा लगता है. कोई बात उन्हें परेशान कर रही है, कोई इनसिक्योरिटी. उस आदमी के मन में शांति नहीं है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें शांति मिलेगी. जो इंसान खुद शांत होता है, उसे किसी और की मानसिक शांति भंग करने में मजा नहीं आता. उसके मन में कुछ फ्रस्ट्रेशन है. मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता, मेरी उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है. सुनील पाल एक आइकॉन थे, हालांकि राजू श्रीवास्तव उनसे बेहतर थे. अगर कोई आपकी बुराई कर रहा है, तो इसका मतलब है कि उसके मन में कोई इनसिक्योरिटी है और वह खुद किसी अच्छी स्थिति से नहीं गुजर रहा है."

इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में कही ये बात

समय रैना ने आगे कहा, "इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के दौरान जिन लोगों ने भी हम पर हमला किया, वे सभी अपनी जिंदगी से निराश हैं. क्या कपिल शर्मा ने हमारे खिलाफ कुछ कहा? या किसी अच्छे एक्टर ने कुछ कहा? बहुत से लोग सामने आकर हमारे खिलाफ बोल सकते थे, लेकिन जिस किसी को भी मानसिक शांति हासिल थी, उसने ऐसा कुछ नहीं किया. सिर्फ वही निराश लोग हमारे पीछे पड़े, जिन्होंने हमें निशाना बनाने का फैसला किया." 

ये भी पढ़ें- उस एक्ट्रेस की 7 फोटो, जिन्होंने देवर के साथ दी 14 हिट फिल्में, पति के साथ कभी नहीं किया काम, अब बेटियां भी फिल्मों में…

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samay Raina, Sunil Pal, Samay Raina On Sunil Pal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com