स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना जो खबरों में अपने जोक्स के लिए आते हैं, या फिर उनके शो में हुए जोक्स को लेकर होने वाले विवाद को लेकर. पूरी दुनिया में अपना नाम बना चुके समय रैना जो कई लड़िकयों के दिल का क्रश भी हैं, अब जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस बार खबरों मे वो शो या किसी मजाक को लेकर नहीं आए हैं, बल्कि इस बात वो एक लड़की के साथ डेटिंग की वजह से वायरल हुए हैं. दरअसल, बीते काफी समय से समय रैना और 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के एक-दूसरे को डेट करने को लेकर के कई तरह की अफवाहें सुनने में आ रही थीं. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस पोस्ट के वायरल होते ही हर तरफ समय और मेधा की शादी के चर्चे हो रहे हैं.
समय और रैना दिसंबर महीने में करेंगे शादी
दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें इस बात की पुष्टि की जा रही है कि समय रैना और मेधा शंकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस पोस्ट में लिखा है- मैं समय रैना के परिवार का काफी करीबी हूं, और कल उनकी मां से मेरी बात हुई. मैं कह सकता हूं कि समय और मेधा दिसंबर में शादी करने का प्लान कर रहे हैं. अभी दोनों अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन समय मेधा से जितनी जल्दी हो सके शादी करना चाहते हैं.
Samay and medha marriage : Reddit rumor or actual insider info?
by u/HotterThanMyChai in bollywoodgossips
वेकेशन एंजॉय कर रहें मेधा और समय
इस वायरल पोस्ट के मुताबिक इस वक्त समय और मेधा दोनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहने हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि समय अकेले स्विट्जरलैंड नहीं गए हैं, बल्कि वो मेधा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. दोनों की डेटिंग के चर्चे काफी लंबे समय से चल रहे हैं. लेकिन अभी दोनों की तरफ से ही इस मामले में किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: 38 साल पहले आई थी 10 गानों वाली ये फिल्म, 10 के दस सुपरहिट, कभी सिनेमाघरों मे नहीं हो पाई रिलीज
कौन है मेधा शर्मा
मेधा शंकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो शादीस्थान, 12वीं फेल और गिन्नी वेड्स सनी 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले वो समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में बतौर पैनल भी नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं