विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2023

सामंथा इलाज के लिए लेंगी ब्रेक लेकिन इस बीच रिलीज होंगी ये दो फिल्में

सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले अनाउंस किया था कि वह एक साल के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने वाली हैं.

सामंथा इलाज के लिए लेंगी ब्रेक लेकिन इस बीच रिलीज होंगी ये दो फिल्में
एयरपोर्ट पर दिखीं सामंथा
नई दिल्ली:

सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया. पिछले कई दिनों से उनके इस ब्रेक की चर्चा थी. अब हाल में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया. वह अपनी फिल्म कुशी की शूटिंग कर हैदराबाद लौटी थीं. इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी हैं. इस काम को फाइनल करने के बाद अब सामंथा की कोई वर्क कमिटमेंट नहीं बची है. कुशी और सीटाडेल का काम वो निपटा चुकी हैं और अब अपनी सेहत का खयाल रखते हुए वो एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं. काम से ब्रेक की अनाउंसमेंट के बाद उन्हें पहली बार एयरपोर्ट पर देखा गया. पैपराजी और फैन्स उन्हें देखकर खासे एक्साइटेड थे. अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सामंथा को गुरुवार(6 जुलाई) रात को एयरपोर्ट पर देखा गया था. वह कुशी का लास्ट शेड्यूल पूरा कर घर लौटीं. सामंथा एयरपोर्ट से निकलकर सीधे अपनी गाड़ी की तरफ चली गईं और पैपराजी के लिए नहीं रुकीं. कैजुअल लुक में दिख रहीं सामंथा भी सीधे निकलने के मूड में थीं और किसी ने उन्हें रोक कर परेशान भी नहीं किया.

सिटाडेल के इंडियन चैप्टर की शूटिंग पूरी करने के बाद सामंथा अब करीब एक साल का ब्रेक लेने वाली हैं. इस दौरान वह अपनी सेहत पर फोकस करेंगी और इलाज पर ध्यान देंगी. बताया जा रहा है कि वो इलाज के लिए यूएस भी जा सकती हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा ने कुछ महीने पहले ही फैसला कर लिया था कि विजय देवरकोंडा के साथ कुशी और सिटाडेल का काम पूरा कर वो ब्रेक लेंगी. जब उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि फिलहाल वो कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Samantha Age, Samantha Ruth Prabhu  film, Samantha Ruth Prabhu  flop Film, Samantha Ruth Prabhu  husband, Samantha Ruth Prabhu  instagram Post, Samantha Ruth Prabhu Wedding, Samantha Ruth Prabhu Age, Samantha Ruth Prabhu 10th Marksheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com