साउथ और बॉलीवुड की सुपरस्टार क्वीन सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों मजा ले रही हैं. जब से फैंस को पता चला है कि एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली हैं, तब से उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिलता है. हाल ही में उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मां इंति बंगारम' (Maa Inti Bangaram) की सक्सेस के बाद अब काम से थोड़ा ब्रेक लेकर सुकून के पल बिता रही हैं.
इन्हीं सूकून के पलों के बीच सामंथा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने पति और राज निदिमोरूश के साथ एक लग्जरी वेलनेस रिट्रीट में फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं.
जिंदगी की रफ्तार धीमी करें
सामंथा ने अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी. उन्होंने लिखा की वेलनेस से जुड़ी उनकी छुट्टियां हमेसा से उनकी सबसे पसंदीदा रही हैं. यह सफर उन्हें अक्सर याद दिलाता है कि भागदौड़ भरी जिंदगी की रफ्तार को थोड़ा धीमा करें.
पहली तस्वीर में एक्ट्रेस डाइनिंग टेबल के पास बैठी हुई हैं, और कांच की खिड़की के ठीक बाहर बैठे एक पक्षी को देख रही हैं, जबकि बाकी में हरे-भरे बैकग्राउंड के सामने एक हवादार सफेद को-ऑर्ड आउटफिट में पोज देती हुई दिख रही हैं. इस कलेक्शन में उनके फिल्ममेकर पति राज निदिमोरू के साथ कैंडिड मोमेंट्स भी शामिल हैं, एक झलक में एक्ट्रेस योगा और स्ट्रेचिंग सेशन के दौरान आराम करती दिख रही हैं,
100 करोड़ के ब्लॉकबस्टर के बाद अब मैटरनिटी ब्रेक
सामंथा की हालिया रिलीज महिला-प्रधान एक्शन-फैमिली ड्रामा फिल्म 'मां इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 रोड़ के क्लब में शामिल हुई है. जिसके कारण यह फिल्म साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी फीमेल-लीड ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. काफी समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें सुनने को मिल रही थी, जिसके बाद इन सब पर विराम लगाते हुए एक्ट्रेसने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक लेने की बात कही थी।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर 2025 में सामंथा और राज निदिमोरू ने ईशा योग सेंटर में बेहद सादगी से शादी रचाई थी. अब यह खूबसूरत जोड़ा अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है.
यह भी पढ़ें: तमिल ब्राइड लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं मालविका मोहनन, 'इधायम मुरली' के सेट से वायरल शेयर की तस्वीरें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं