विज्ञापन

दूरदर्शन का वो सीरियल, जिसमें 60 एपिसोड में हुईं 60 मौतें, लीड रोल में था बॉलीवुड का टॉप हीरो, उसकी भी हुई 72 सर्जरी

टीवी की दुनिया में कई शो अपनी कहानी, किरदारों और लोकप्रियता की वजह से इतिहास में दर्ज हुए हैं. लेकिन दूरदर्शन का एक शो ऐसा भी था, जो अपनी शूटिंग के दौरान हुए भयानक हादसे की वजह से हमेशा याद किया जाता है.

दूरदर्शन का वो सीरियल, जिसमें 60 एपिसोड में हुईं 60 मौतें, लीड रोल में था बॉलीवुड का टॉप हीरो, उसकी भी हुई 72 सर्जरी
दूरदर्शन के इस शो में नजर आए थे संजय खान

टीवी की दुनिया में कई शो अपनी कहानी, किरदारों और लोकप्रियता की वजह से इतिहास में दर्ज हुए हैं. लेकिन दूरदर्शन का एक शो ऐसा भी था, जो अपनी शूटिंग के दौरान हुए भयानक हादसे की वजह से हमेशा याद किया जाता है. यह शो था ‘द सॉर्ड  ऑफ टीपू सुल्तान (The Sword of Tipu Sultan)', जिसे 80 के दशक के आखिर में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. उस दौर में यह शो काफी लोकप्रिय था और इसकी भव्यता की खूब चर्चा होती थी. लेकिन शूटिंग के दौरान हुआ एक हादसा पूरे देश के लिए सदमे की खबर बन गया. क्या हुआ था ऐसा, चलिए आपको बताते हैं. इसकी IMDb रेटिंग 6.9 है.

8 फरवरी 1989 को मैसूर के प्रीमियर स्टूडियोज में ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' की शूटिंग चल रही थी, तभी सेट पर भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरा स्टूडियो धुएं और लपटों से घिर गया और वहां अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 60 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसे भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े हादसों में गिना जाता है.

संजय खान बुरी तरह झुलस गए थे

इस शो के निर्माता और मुख्य अभिनेता संजय खान भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका चेहरा तथा पूरा शरीर आग में बुरी तरह झुलस गया था. उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा. घायल हुए संजय खान की एक के बाद एक करीब 72 सर्जरीज हुई थीं. तब कहीं जाकर वे ठीक हो सके थे. बाद में उन्होंने कई इंटरव्यू में उस दर्दनाक दौर का जिक्र भी किया था.

हादसे के बाद बदले शूटिंग के सेफ्टी नॉर्म्स

इस हादसे ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था. इसके बाद शूटिंग सेट्स पर सेफ्टी नियमों और इमरजेंसी इंतजामों को लेकर ज्यादा सख्ती की जाने लगी. इस घटना के बाद ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' सिर्फ एक लोकप्रिय ऐतिहासिक शो नहीं रहा, बल्कि भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक बन गया.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में लगेगा मनोरंजन का मेला, ये 7 फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, TV, Sanjay Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com