विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

खुदकुशी करने जा रही थी सलमान खान की ये हीरोइन, इस गाने को सुनकर छोड़ा इरादा!

जरीन खान ने तो अपनी जिंदगी खत्म करने का इरादा ही बना लिया था. उन्होंने जहर की शीशी ली और वे तालाब किनारे बेंच पर बैठकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा ही रही थीं तभी...

खुदकुशी करने जा रही थी सलमान खान की ये हीरोइन, इस गाने को सुनकर छोड़ा इरादा!
जरीन खान
  • 'अक्सर-2' रही थी फ्लॉप
  • हॉरर फिल्म है '1921'
  • 12 जनवरी को हो रही है रिलीज
नई दिल्ली: जरीन खान ने तो अपनी जिंदगी खत्म करने का इरादा ही बना लिया था. उन्होंने जहर की शीशी ली और वे तालाब किनारे बेंच पर बैठकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रही थीं. लेकिन तभी उनके कानों में एक ऐसी आवाज पड़ी जिसने उनके मुंह की ओर बढ़ते हाथों को थाम लिया. वे इस आवाज की तरफ खिंचती ही चली गईं, और उन्होंने फिर से जिंदगी को एक और मौका देने का इरादा किया. उन्होंने जिंदगी को हंसी-खुशी गले लगाया और वे उसी सुरीली आवाज का साया बन गई. जी हां, ये एकदम सच बात है. लेकिन रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ में.

निर्माताओं पर भड़कीं सलमान खान की एक्ट्रेस, कहा- बिना बताए फिल्म में लंबे Kissing Scenes



1921 Trailer: 'द कंजूरिंग' और 'राज़' का Mixture लगती है यह फिल्म, जरीन खान ने उठाया डराने का जिम्मा

जरीन खान की हॉरर फिल्म ‘1921’ का पहला गाना रिलीज हो गया. ‘सुन ले जरा’ गाना बहुध ही मधुर है, और इशे अर्णब दत्ता ने गाया है. इस गाने को लंदन में फिल्माया गया है, और इसकी लोकेशन बहुत ही खूबसूरत है. वैसे भी इस गाने में फिल्माए गए सीन काफी जिज्ञासा पैदा करते हैं क्योंकि गाने की शुरुआत में ही जरीन खान जहर पीने की कोशिश करती नजर आती हैं. आखिर इस हॉरर फिल्म में वे किस परेशानी का सामना कर रही हैं, जो उन्हें इस हालात का सामना करना पड़ रहा है. यह बात तंग करने वाली है. 

जब इन एक्ट्रेस के साथ सेट पर हुई 'गंदी बात', किए थे चौकाने वाले खुलासे

इस गाने को शकील आजमी ने लिखा है और हरीश सगाने ने कंपोज किया है. विक्रम भट्ट की इस हॉरर फिल्म की कहानी आयुष (करण कुंदरा) और रोज (जरीन खान) की है. कहानी 1921 के दशक की है. कहानी आयुष और रोज की रूहों और भुतहा ताकतों के साथ जंग की है. ये हॉरर फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zareen Khan, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com