विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2020

सलमान खान ने खोला राज, बोले- कैटरीना की तस्वीरों को जूम कर-करके देखता हूं...देखें Video

उमंग (Umang) में सलमान खान (Salman Khan) ने खोला राज, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेकर कही ये बात...देखें Video

सलमान खान ने खोला राज, बोले- कैटरीना की तस्वीरों को जूम कर-करके देखता हूं...देखें Video
सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का वीडियो हुआ वायरल
  • सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
  • बोले- कैटरीना कैफ की फोटो को जूम कर- करके देखता हूं
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

मुंबई पुलिस के वार्षिक शो उमंग (Umang) में सभी सितारों ने पुलिस का खूब मनोरंजन किया. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के 'दबंग (Dabangg)' यानी सलमान खान (Salman Khan) ने अपने डांस और अंदाज से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया. अब शो के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान अपने सुपरहिट फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, डांस के बाद कपिल शर्मा, कैटरीना कैफ को सलमान खान का स्टेज पर साथ देने के लिए बुला लेते हैं. 

सारा अली खान ने फिर शेयर की Photos, इंटरनेट पर मच गई धूम

स्टेज पर आने के बाद कपिल (Kapil Sharma) जब सलमान खान (Salman Khan) से पूछते हैं कि क्या कभी उन्होंने अपने फैन्स में से किसी लड़की की प्रोफाइल पर उसकी फोटो को जूम कर- करके देखा है.  इस पर सलमान खान जवाब देते हुए कहते हैं कि उन्होंने यूं तो किसी लड़की की फोटो को जूम कर-करके नहीं देखा,  लेकिन वह केवल कैटरीना कैफ की फोटो को जूम कर- करके देखते हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी पर फैन्स ने बनाया रैप सॉन्ग, यूट्यूब पर Video ने मचा दी धूम


सलमान खान (Salman Khan) की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसना शुरू कर देते हैं. बता दें, आखिरी बार सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म 'भारत (Bharat)' में नजर आई थी. इस फिल्म में सलमान खान ने तो लोगों का दिल जीता ही था, वहीं कैटरीना कैफ की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Umang 2020, Kapil Sharma, Katrina Kaif, Salman Khan Video Viral, Bharat, Salman Khan And Katrina Kaif, Katrina Kaif Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com