विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2021

सलमान खान के साथ वायरल हुई इस खूबसूरत लड़की की Photo, फैन्स बोले- इतने खुश तो हमारी कैट के साथ भी नहीं दिखे...

सलमान खान की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वे एयरफोर्स की यूनिफार्म में देखे जा सकते हैं. इस तस्वीर में उनके साथ एक लड़की है, जिसे देखने के बाद फैन्स कंफ्यूज हैं कि आखिर ये लड़की है कौन!

सलमान खान के साथ वायरल हुई इस खूबसूरत लड़की की Photo, फैन्स बोले- इतने खुश तो हमारी कैट के साथ भी नहीं दिखे...
सलमान खान की इस लड़की के साथ फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखे जाते हैं. सलमान खान के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं, जो उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. सलमान से जुड़ा कोई भी पोस्ट क्यों न हो, उसे सोशल मीडिया पर तो वायरल होना ही है. इसी क्रम में सलमान खान की एक थ्रोबैक फोटो सामने आई है, जिसमें वे एयरफोर्स की यूनिफार्म में देखे जा सकते हैं. इस तस्वीर में उनके साथ एक लड़की है, जिसे देखने के बाद फैन्स कंफ्यूज हैं कि आखिर ये लड़की है कौन!

बता दें, इस तस्वीर को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा पेज बॉलीवुड पैप से शेयर किया गया है. फोटो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सलमान को पकड़कर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही है. इस तस्वीर में सलमान भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. फैन्स इस तस्वीर को देखने के बाद इस खूबसूरत लड़की का नाम जानने को बेताब नजर आ रहे हैं.

Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की 'धमाका' का ट्रेलर

अब चलिए इस पोस्ट पर आपको सोशल मीडिया यूजर्स की थोड़ी प्रतिक्रियाएं भी बता दें. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये पुरानी तस्वीर है 2013 की', तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘इतने खुश तो कभी हमारी कैटरीना के साथ भी नहीं दिखे'. वहीं कुछ लोग तो इस तस्वीर को फेक भी बुला रहे हैं. बात करें सलमान खान की तो इन दिनों उन्हें बिग बॉस 15 होस्ट करते हुए देखा जा रहा है. आखिरी बार एक्टर को राधे में देखा गया था, जबकि टाइगर 3 उनकी अपकमिंग मूवी है.

ये भी देखें- 

Rohit Bose Roy ने बताया क्या है उनकी सनक और किस बात का है पछतावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Photo, Salman Khan Latest Photo, Salman Khan Viral Photo, Salman Khan With Beautiful Girl, Salman Khan Video, Salman Khan Old Photo, Katrina Kaif, Salman Khan Throwback Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com