विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2022

सलमान खान ने खुद अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- हो गई है...देखें VIDEO 

खुद सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने आखिरकार बता दिया है कि उनकी शादी हो गई है. 

सलमान खान ने खुद अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- हो गई है...देखें VIDEO 
सलमान खान का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका कोई भी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगता है. सलमान खान के फैन्स उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनके हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार भी लुटाते हैं. सलमान खान 56 के हो चुके हैं और अब शायद ही लगता है कि वे शादी करेंगे. हालांकि फैन्स तो अब भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में खुद सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने आखिरकार बता दिया है कि उनकी शादी हो गई है. 

अरे चौंकिए मत! दरअसल, सलमान खान का एक नया ऐड आने वाला है, जिसकी एक झलक एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. इस वीडियो में सलमान खान आज के और पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं. यंग सलमान खान को वीडियो में आज के सलमान से उनकी शादी के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है. जिस पर वे जवाब देते हैं कि शादी हो गई है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान लिखते हैं, "हुई या न हुई...जानने के लिए परसों देखो!!!". इस कैप्शन के साथ सलमान खान ने 'ad' हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जिससे पता चलता है कि ये उनके आने वाले ऐड का क्लिप है.

बात करें सलमान खान के काम की तो जल्द ही वे कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे. हाल ही में उन्हें अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था. सलमान अपने फैन्स के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आते हैं. ऐसे में अब उनके चाहने वाले इस ऐड को लेकर उत्साहित हैं.

ये भी देखें: मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी आईं नजर, मैंचिंग क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट्स में दिखीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Marriage, Salman Khan New Ad, Salman Khan New Video, Salman Khan Instagram, Salman Khan Post, Salman Khan Twitter, Tiger 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com