विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2021

रूस में सलमान खान को देखने पहुंचे फैन्स, लोग बोले- 'टाइगर है तो पब्लिक होगी ही'- देखें Video

सलमान खान (Salman Khan) का यह लेटेस्ट वीडियो रूस से है, जहां वो 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं.

रूस में सलमान खान को देखने पहुंचे फैन्स, लोग बोले- 'टाइगर है तो पब्लिक होगी ही'- देखें Video
सलमान खान (Salman Khan) का लेटेस्ट वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सबसे मशहूर सितारों में से एक सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों रूस में अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं. जब से वो देश के बाहर गए हैं तभी से उनकी लगातार तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सलमान खान का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रूस में 'टाइगर 3' के सेट पर नजर आ रहे हैं. सलमान खान इस वीडियो में रेड टीशर्ट और कैप लगाए नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को किसी फैन ने शूट किया है, जिसकी जानकारी बॉलीवुड पैप ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है.

सलमान खान (Salman Khan Video) इस वीडियो में कुछ लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो सामान्य लुक में दिखाई दे रहे हैं. एक्टर के वीडियो को हजारों व्यूज के साथ खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. बीते दिनों सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो रूस के लिए रवाना हो रहे थे. उस दौरान गेट पर सीआएसएफ जवान ने उन्हें रोक दिया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लोगों ने सलमान की सादगी के साथ-साथ जवान के कर्तव्य की भी खूब तारीफ की. 

सलमान खान (Salman Khan In Russia) करीब 2 महीने तक रूस में 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे. फिल्म बात करें तो ये टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे. इमरान फिलम में नेगेटिव रोल कर रहे हैं. सलमान को आखिरी बार 'राधे' में देखा गया था. आने वाले दिनों में वो 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'अंतिम' जैसे फिल्मों में भी नजर आएंगे. इसके साथ-साथ वो जल्द ही बिग बॉस 15 की शूटिंग भी शुरू करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Salman Khan Fans, Salman Khan Viral Video, Salman Khan In Russia, Tiger 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com