विज्ञापन

सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज पर रोक! जानें क्या है मामला

सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि पर रोक लग गई है, जिसका कारण सीबीएफसी है. हालांकि पिछले दिनों फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान से बदलकर मातृभूमि रखा गया था.

सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज पर रोक! जानें क्या है मामला
सलमान खान की रिलीज डेट पर सीबीएफसी की रोक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं, जिसका कारण उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि है. वहीं हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाएगा. लेकिन अब कहा जा रहा है कि अनिश्चितकाल के लिए फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है. NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान की गलवान इंस्पायर्ड फिल्म मातृभूमिकी रिलीज डेट को अनिश्चितकाल के लिए सीबीएफसी ने रोका है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पहले फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, जिसके बाद मातृभूमि रखते हुए नाम चेंज किया गया था. 

सीबीएफसी से अप्रूवल का है इंतजार

जानकारी के अनुसार, सलमान खान की गलवान पर आधारित फिल्म को CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने अगले आदेश तक रोक दिया गया है. हालांकि पिछले दिनों फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया था. वहीं काल्पनिक कहानी होने का डिस्क्लेमर भी दिया गया, जिसके बावजूद, CBFC ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी है. इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट अटक गई है.  

ये भी पढे़ं- कौन हैं गौरी स्प्रैट, 61 के आमिर खान की बनेंगी तीसरी बेगम, सुपरस्टार ने बताया 5 जुलाई की शादी का खास प्लान

मातृभूमि की कहानी 

सलमान खान की मातृभूमि फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी के घटनाक्रम से प्रेरित बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है. फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था लेकिन किसी वजह से मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रख दिया है. 

मातृभूमि के बारे में

पहले मातृभूमि 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों व कुछ रीशूट के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई है. अब फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर स्थिति संभालते हैं. वहीं उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा, अभिनेता अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. 

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल में दिशा पाटनी और जैकलीन के रोल की हो रही आलोचना, डायरेक्टर ने कहा- लड़कियों का डायलॉग डाल के क्या होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maatrubhumi, Salman Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com