- सलमान खान की ईद पार्टी में शामिल बॉलीवुड सेलेब्स
- प्रिटी जिंटा ने साझा की सलमान की 'गर्लफ्रेंड' यूलिया वंतूर के साथ तस्वीर
- ईद के मौके पर साथ नजर आए अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान के घर ईद के मौके पर जश्न का आयोजिन हुआ, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पहुंचे. प्रिटी जिंटा, दीया मिर्जा, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा ने सलमान के घर रखी गई ईद की पार्टी को जमकर एन्जॉय किया. पार्टी की कई तस्वीरें स्टार्स ने सोशल मीडिया पर जारी की है, जिसमें ये सेलेब्स जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. सलमान की पार्टी में उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद रहीं. सलमान की करीबी दोस्त प्रिटी जिंटा ने उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया और बहन अलविरा खान अग्निहोत्री के साथ एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर जारी की है. इसके बारे में प्रिटी ने लिखा, "लड़कियों को सिर्फ मजा करने का मौका चाहिए."
वैसे, किसी भी फोटो में सलमान खान और यूलिया साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं. होस्ट मनीष पॉल द्वारा साझा की गई तस्वीर में वे सलमान खान के साथ दिख रहे हैं. फोटो में सलमान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम्स लुक में नजर आ रहे हैं.
अमृता अरोड़ा ने पार्टी की कई फोटोज जारी की है, एक खास तस्वीर में वे अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के साथ दिख रही हैं. बता दें, मलाइका और अरबाज कुछ महीनों पहले कानूनी तौर पर अलग हुए हैं. तलाक के बाद भी इनके संबंध अच्छे हैं, अक्सर इन्हें फैमिली फंक्शन में साथ देखा जाता है.
अमृता अरोड़ा द्वारा जारी की गई एक अन्य फोटो में पार्टी में मौजूद रहीं गर्लगैंग जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा खान, यूलिया वंतूर, अमृता अरोड़ा, प्रिटी जिंटा, डिने पांडे नजर आ रही हैं. देखें अन्य कई सेलेब्स द्वारा जारी की कई पार्टी की इनसाइट तस्वीरें....
बता दें, ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई है. इसमें सलमान के भाई सोहेल खान, चीनी एक्ट्रेस झूझू, चाइल्ड आर्टिस्ट मार्टिन रे अहम किरदार में हैं. 23 जून को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 64.77 करोड़ की कमाई की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Iulia Vantur, Salman Khan Eid Party, Preity Zinta, Dia Mirza, Malaika Arora, Arbaaz Khan, Bollywood Eid Party