विज्ञापन

सलमान खान ने राजस्थान में किया था कुछ ऐसा, हैरान रह गए थे राजेश शर्मा, सुनाया 11 साल पुरानी फिल्म का किस्सा

'बजरंगी भाईजान' से जुड़ी अनसुनी बातों का जिक्र हाल ही में एक्टर राजेश शर्मा ने किया और बताया कि सलमान खान को राजस्थान में बाजरे की रोटी खाता देख वह हैरान रह गए थे. 

सलमान खान ने राजस्थान में किया था कुछ ऐसा, हैरान रह गए थे राजेश शर्मा, सुनाया 11 साल पुरानी फिल्म का किस्सा
राजेश शर्मा ने सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान का एक किस्सा सुनाया
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई थी. फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे. यह फिल्म 17 जुलाई 2015 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को कल 10 साल पूरे हो रहे हैं. वैसे तो इस फिल्म में वाहवाही चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने लूटी थी. उनका भोलापन दर्शकों को पसंद आया और वहां रातों-रात स्टार बन गईं. फिल्म में राजेश शर्मा ने भी हामिद खान का किरदार निभाया था. हाल ही में राजेश शर्मा ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म और सलमान खान से जुड़ी काफी बातें कहीं.

सलमान खान ने खाई बाजरे की रोटी

एक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि मैं कोलकाता में रहता हूं और जब मुझे बजरंगी भाईजान का ऑफर आया था, मैं उस वक्त कोलकाता में था. मेरा पहले कबीर खान से इंटरेक्शन कभी नहीं हुआ था. मैंने उनकी फिल्म काबुल एक्सप्रेस जरूर देखी थी. इसलिए मैंने यह फिल्म करने के लिए हां कह दिया. शुरुआत में तो मेरा कबीर खान जी से ज्यादा इंटरेक्शन नहीं हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे काम करते-करते हम एक दूसरे से अच्छे से इंटरेक्ट करने लगे. अगर सलमान खान की बात करूं तो उनके साथ मेरी यह पहली फिल्म थी. उन्होंने शूट के टाइम मुझे काफी कॉर्पोरेट किया. सलमान खान मुझे बहुत पसंद करते थे, वह मुझे शूट के दौरान काफी सपोर्ट करते थे. जब कोई एक्टर का दूसरा एक्टर को सपोर्ट मिलता है तो काम बहुत अच्छा निखर कर आता है. सलमान खान बहुत ही शानदार इंसान हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- धमाल 4 एक्टर का बिना पैसे बीता बचपन, शक्कर खाकर मनाते थे जन्मदिन, आज ओटीटी से लेकर बॉलीवुड की धड़ाधड़ कर रहे फिल्में

एक्टर ने आगे कहा कि जब हम बजरंगी भाईजान की शूटिंग राजस्थान में कर रहे थे. उस वक्त सलमान खान ने मुझसे कहा कि राजेश तू यहां का खाना खाएगा? उस वक्त मैं और सलमान खान ने वहां बाजरे की रोटी और मिर्ची की चटनी खाई थी. मैं यह देखकर बहुत हैरान था कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार बाजरे की रोटी खाता है.

कीड़े के काटने की खबर को राजेश शर्मा ने बताया झूठा

बीते दिनों लोगों के बीच में खबर आई थी कि एक्टर राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है. इसलिए उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनकी हालत बहुत नाजुक थी. लेकिन जब बीते दिनों उनके मैनेजर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कीड़े को काटने वाली खबर बिल्कुल झूठी है. एक्टर को काफी लंबी समय से शुगर की दिक्कत है और वह अपने घर बैठे. तब उनके पैर में अचानक खुजली हुई और खुजाते-खुजाते पैर से खून आने लगा. जिसके 1 घंटे बाद उस पैर में सूजन आना शुरू हो गई. बाद में एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह इसलिए हुआ क्योंकि उनका शुगर लेवल बहुत ज्यादा था. 

राजेश शर्मा के बारे में

बता दें एक्टर अपने घर पर आ चुके हैं और अपने काम पर वापस लौट चुके हैं. फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नो वन कल जेसिका, डर्टी पिक्चर, बेगम जान, मिशन रानीगंज जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में नजर पर आ चुके हैं. आज के समय राजेश शर्मा की अपनी खुद की एक फैंस फॉलोइंग है.

ये भी पढ़ें- 70 फिल्में, 20 से ज्यादा शोज, एक्ट्रेस को जया बच्चन की बहन कहते थे लोग, कहा था- मुझे बहुत गुस्सा आया 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com