विज्ञापन

मैंने प्यार किया हिट, फिर भी बेटे सलमान खान का करियर बनाने के लिए सलीम खान ने दे दी थी ये झूठी खबर

90 के दशक में 'मैंने प्यार किया' के सुपरहिट होने के बाद भी सलमान खान को काम दिलाने के लिए पिता सलीम खान को बेटे के लिए झूठ बोलना पड़ा था. 

मैंने प्यार किया हिट, फिर भी बेटे सलमान खान का करियर बनाने के लिए सलीम खान ने दे दी थी ये झूठी खबर
सलमान खान के लिए सलीम खान ने दी झूठी खबर

सलमान खान का पिता सलीम खान से गहरा रिश्ता है. वह एक-दूसरे के बेहद करीब हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बेटे का करियर बनाने के लिए सलीम खान ने झूठी खबर तक दे दी थी. जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म मैंने प्यार किया की, जो 90 के दशक में पॉपुलर फिल्म है, जो आज भी नई जैसी ही लगती है. डायरेक्टर सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म सलमान खान और भाग्यश्री दोनों के करियर के लिए  हिट फिल्म साबित हुई थी, जिसने दोनों को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. लेकिन इसके बावजूद सलमान को जब 1 साल तक कोई काम नहीं मिला तो उनके पिता सलीम खान ने मैग्जीन में बेटे के लिए झूठी खबर छपवा दी थी. इसका असर ये हुआ कि फिल्म मेकर सलमान को अप्रोच करने लगे. 

मैंने प्यार किया के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान

'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. पहले दीपक तिजोरी और विंदू दारा सिंह को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन डेट मैच न होने के बाद फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई. ये फिल्म सलमान के लिए भी खास थी क्योंकि पहली बार किसी बड़े प्रोडक्शन के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला था. अभिनेता नए थे और लीड रोल वाली यह उनकी पहली फिल्म थी. उन्हें बहुत बुरा लगता था कि सेट पर सीन खत्म होने के बाद उनके लिए कोई कुर्सी तक नहीं खींचता था. उन्हें सम्मान की कमी महसूस होती थी और उन्होंने मोहनीश बहल से अपनी परेशानी का जिक्र भी किया था.

ये भी पढ़ें- Salim Khan Health LIVE Update: अस्पताल में एडमिट हुए सलीम खान, मिलने पहुंचे सलमान खान, भागती हुईं दिखीं बेटी अलवीरा

चांदनी के शोर में रिलीज हुई थी मैंने प्यार किया

'मैंने प्यार किया' को जब रिलीज किया गया, तब थिएटर में फिल्म 'चांदनी' को 25 हफ्ते पूरे हो चुके थे और सलमान और मोहनीश बहल को डर सता रहा था कि फिल्म सिनेमाघरों में चांदनी को टक्कर दे भी पाएगी या नहीं, हालांकि फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ गर्दा उड़ा दिया और लोगों ने प्यार लुटाते हुए स्क्रीन पर सिक्के तक फेंके थे. फिल्म हिट रही, सलमान की फिल्म चल निकली लेकिन काम नहीं मिला. 

सलीम खान ने छपवाई थी फेक न्यूज

अभिनेता को तकरीबन 1 साल तक काम नहीं मिला था और तब पिता सलीम खान ने मैग्जीन में फेक न्यूज छपवाई थी कि सलमान को किसी बड़े निर्माता ने साइन कर लिया है. खबर का असर भी हुआ. सलमान को फिल्में मिलने लगीं और उनका करियर चल निकला. खुद सलमान ने बताया कि खबर छपने के बाद प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ गई. 'मैंने प्यार किया' से पहले सलमान खान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म की थी, जिसमें उनका रोल सपोर्टिंग एक्टर का था. बतौर लीड रोल 'मैंने प्यार किया' उनकी पहली फिल्म थी. 

ये भी पढ़ें- Salim Khan Hospitalised:पापा सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान, भाईजान का उदास चेहरा देख फैंस को हुई चिंता 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com