शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में हैं. वहीं उनके स्टाइल को कॉपी करने वालों की गिनती नहीं है. हालांकि सोशल मीडिया पर उनके कुछ ऐसे ही चाहने वाले, जो उनके अंदाज को कॉपी करते हुए नजर आते हैं और हूबहू किंग खान के हमशक्ल बन जाते हैं. ऐसे ही एक शख्स से सलमान खान की मुलाकात हुई, जिन्होंने सेल्फी लेने के दौरान कुछ ऐसा माहौल बना दिया कि भाईजान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. खास बात फैन का लुक, हेयरस्टाइल, चश्मा और पूरा अंदाज बिल्कुल शाहरुख खान जैसा लग रहा था. ऊपर से उसने सेल्फी लेते हुए कहा, 'टाइगर और पठान एक ही हैं.' बस फिर क्या था. सलमान ने फौरन मुस्कुराकर कहा, 'शाहरुख... राइट?' इतना कहते ही वह खुद जोर-जोर से हंसने लगे. अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पल का खूब मजा ले रहे हैं.
असली टाइगर और नकली पठान
वायरल वीडियो में सलमान खान थिएटर के अंदर फैंस से मिलते नजर आते हैं. तभी शाहरुख खान जैसे दिखने वाला एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने पहुंचता है. सेल्फी शुरू होते ही वह कहता है, 'टाइगर और पठान एक ही हैं.' यह सुनते ही सलमान उसकी तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'शाहरुख... राइट?' और फिर खुद ही हंसने लगते हैं. वहां मौजूद लोग भी यह देखकर मुस्कुरा उठते हैं.
The man said "Pathan aur Tiger ek hai" & Salman Khan pointed at him & said, "Shah Rukh, right!!"
— Jesmin Mily (@beingjesminmily) July 14, 2026
Salman literally couldn't stop laughing thinking him Shah Rukh Khan????#SalmanKhan@BeingSalmanKhan ???????????????? pic.twitter.com/N3hLujCSmK
ये भी पढ़ें- दिल मिल गए की रिद्धिमा को मिला तलाक के 12 साल बाद प्यार, जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें
कुछ सेकंड का वीडियो, लेकिन इंटरनेट पर छा गया
यह पूरा वाकया कुछ ही सेकंड का है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस का कहना है कि अगर उस शख्स का लुक शाहरुख खान जैसा नहीं होता, तो शायद सलमान भी ऐसा मजेदार जवाब नहीं देते. यही बात इस वीडियो को और खास बना रही है. वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कोई उस फैन को 'शाहरुख का डुप्लीकेट' बता रहा है, तो कोई सलमान के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि 'टाइगर' और 'पठान' वाले डायलॉग पर सलमान का तुरंत आया जवाब ही इस वीडियो की सबसे बड़ी हाइलाइट है.
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा के बचपन का वीडियो वायरल, भाई लव-कुश के साथ पापा शत्रुघ्न सिन्हा भी प्यार लुटाते आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं