विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2019

सलमान खान के बॉडीगार्ड 'शेरा' शिव सेना में हुए शामिल, Photos हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा (Salman Khan Bodygaurd) ने हाल ही में 'शिव सेना' को जोइन कर लिया है, अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

सलमान खान के बॉडीगार्ड 'शेरा' शिव सेना में हुए शामिल, Photos हुईं वायरल
सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड 'शिवसेना' में हुए शामिल
  • सलमान खान के बॉडीगार्ड 'शिवसेना' में हुए शामिल
  • शिवसेना के ट्विटर हैंडल ने दी जानकारी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जहां एक तरफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर उनके बॉडीगार्ड 'शेरा' राजनीतिक पार्टी से जुड़ गए हैं. दरअसल, हाल ही में, शेरा (Shera) उद्धव ठाकरे की पार्टी 'शिव सेना (Shiv Sena)' में शामिल हो गए हैं. इस बात की जानकारी एएनआई ने एक ट्वीट के जरिए दी है. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'शेरा, सलमान खान के बॉडीगार्ड शिव सेना में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और युवा सेना प्रेसिडेंट आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) की मौजूदगी में शामिल हो गए हैं.'

ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की ये फिल्म, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज तो एक्टर ने कहा- 'दबंग 3' के बाद ये...

चुनाव से केवल 3 दिन पहले गुरमीत सिंह यानी शेरा (Shera)  को 'शिव सेना (Shiv Sena)' में जुड़ जाने से हर कोई हैरान है. शिवसेना के ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी गई है. बता दें, महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. 

अमिताभ बच्चन ने 'महिलाओं' को लेकर किया ट्वीट, कहा- लोग अक्सर कहते हैं, ये है हमारे घर की बहु पर...

सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा (Shera) करीब 20 साल से सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड हैं. शेरा, सलमान खान के परिवार की तरह हैं, और वह खुद भी सलमान की सुरक्षा अपने भाई की तरह करते हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Bodyguard, Salman Khan Bodyguard Joins Shivsena, Shivsena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com