सलमान खान और सुभाष घई ने साल 2008 में आई फिल्म युवराज में साथ काम किया है. लेकिन हाल ही में टाइम्स नाओ को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने दोनों के बीच एक पार्टी में हाथापाई का किस्सा सुनाया, जो दोनों के युवराज फिल्म में साथ काम करने से पहले हुआ था. सुभाष घई ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें गाली दी और दोनों के बीच हाथापाई हुई थी. यहां तक कि लड़ाई इस हद तक बढ़ गई कि सलीम खान को बीच में आना पड़ा था. यहां तक कि उन्होंने सलमान खान से माफी भी मंगवाई थी.
सुभाष घई ने सलमान खान से लड़ाई को किया याद
सुभाष घई ने कहा, फिल्म से पहले हमारे बीच लड़ाई हुई थी. हाथापाई हुई. तब उनके पिता ने उन्हें डांटा. हम पार्टी में थे. सलमान नशे में थे. वह कुछ गलत कह रहे थे तब मैंने उन्हें कहा, ऐसा मत कहो. उनके मेरे साथ कुछ इश्यू थे. उन्होंने पूछा, तुमने ऐसा क्यों किया वैसा क्यों किया? मैंने कहा, डायरेक्टर के तौर पर यह मेरा फैसला है. वह मुझे गालियां देने लगे. मैंने उन्हें रोका और हमारी बहस हो गई.
सलीम खान ने मंगवाई माफी
आगे उन्होंने कहा, अगली सुबह, सलीम साहब ने मुझे कॉल किया और कहा कि सलमान ने अपनी मां को सारी बात बताई. उन्होंने कहा, मैंने उसे डांट लगाई. उन्होंने सलमान को मेरे पास माफी मांगने के लिए भेजा. और वह आए. उन्होंने शालीनता से माफी मांगी, जिसके बाद मुझे उनसे प्यार हो गया क्योंकि वह अपने पिता का कितना सम्मान करते हैं. मैं वो इश्यू भूल गया. हम एक दूसरे से मिलते रहे और इसके बाद हमने साथ में फिल्म भी की.
सलमान खान- सुभाष घई की युवराज के बारे में
2008 में युवराज रिलीज हुई थी, जिसके साथ सुभाष घई ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी. यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, जायद खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी 3 भाईयों की थी, जिनकी आपस में नहीं बनती. वहीं कैटरीना कैफ की देवेन के साथ लव स्टोरी थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर बरसी हनुमान जी की कृपा, 23वें दिन ओपनिंग से 9150 % कमाए ज्यादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं