विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2023

सलमान खान ने शर्टलेस अवतार में 58 साल की उम्र में दिखाए एब्स, Pic देख फैंस भी बोले बिना नहीं रह पाए कि 'टाइगर अभी जिंदा है'

सलमान खान के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा दी है. दरअसल, एक्टर ने अपनी शर्टलेस तस्वीर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

सलमान खान ने शर्टलेस अवतार में 58 साल की उम्र में दिखाए एब्स, Pic देख फैंस भी बोले बिना नहीं रह पाए कि 'टाइगर अभी जिंदा है'
सलमान खान ने शर्टलेस अवतार में दिखाए एब्स
नई दिल्ली:

सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते सुर्खियों में हैं. जहां फैंस को फिल्म के गानों में भाईजान का साउथ इंडियन अवतार पसंद आ रहा है तो वहीं लोग उनकी नई फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहा है. इसी बीच, सलमान खान के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस के दिलों पर बिजलिया गिरा दी है. दरअसल, एक्टर ने अपनी शर्टलेस तस्वीर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में सलमान खान सोफे पर आराम करते हुए धूप की किरण के नीचे पोज देते हुए दिख रहे हैं. वहीं इस दौरान वह एक शर्टलेस लुक में उनके एब्स दिखाई दे रहे हैं, जिनसे हम तो क्या उनके फैंस भी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.  इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुपरस्टार ने लिखा, "ऐसा लग सकता है लेकिन साफ तौर पर यह आराम नहीं है." सलमान खान द्वारा पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद फैंस ने भी कमेंट्स में अपने दिल की बात कहना शुरु कर दिया है. 

एक फैन ने लिखा, "इसको बोलते टाइगर." दूसरे ने लिखा, "टाइगर वापस आ गया है." तीसरे ने लिखा, "टाइगर फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है...".  चौथे ने कहा, "भाई के जैसी बॉडी बनाना आज भी कई जिमबॉइस का सपना है. " पांचवे ने लिखा, "57 साल के सलमान खान, क्या बॉडी है भाई." इतना ही नहीं कई फैंस ने तो पठान को टक्कर देने की बात भी कह दी है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जो सलमान खान ने अपनी डैशिंग तस्वीरें शेयर की हों. इससे पहले भी उन्होंने अपने क्लीन शेव लुक से फैंस को चौंका दिया था. 

वर्कफ्रेंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज को तैयार है. जबकि हाल ही में नया गाना येनतम्मा यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. दरअसल, गाने में  फिल्म की कास्ट के अलावा आरआऱआर स्टार राम चरण कैमियो करते दिख रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसके अलावा उनकी टाइगर 3 के भी चर्चे अभी से सोशल मीडिया पर होने लगे हैं, जिसमें शाहरुख कान के कैमियो की भी खबरें हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Pic, Salman Khan  latest Pics, Salman Khan Insta, Salman Khan  insta Pic, Salman Khan  news, Salman Khan  film, Salman Khan Shirtless Pic, Salman Khan Shirtless, Salman Khan Abs, Salman Khan  update, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Pathaan, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, सलमान खान, एब्स, सलमान खान शर्टलेट फोटो, सलमान खान एब्स,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com