विज्ञापन

'वेंटीलेटर पर हैं सलीम खान, ब्रेन हेमरेज के लिए प्रोसीजर किया' डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

'वेंटीलेटर पर हैं सलीम खान, ब्रेन हेमरेज के लिए प्रोसीजर किया' डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
'वेंटीलेटर पर हैं सलीम खान, ब्रेन हेमरेज के लिए प्रोसीजर किया' डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बताया गया है कि सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुए था, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब सलीम खान की तबीयत को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों ने अपडेट दिया है. डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ को लेकर कहा है कि सलीम खान को ब्रेन हेमरेज बहुत कम था. इसको लेकर बुधवार सुबह एक प्रोसीजर किया गया, इसे DSA कहते हैं. प्रोसीजर सफल रहा है.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 और टॉक्सिक की चिक-चिक से कन्नी काट गए सनी देओल, गबरू को अब इस दिन करेंगे रिलीज

वेंटिलेटर से कब हटेंगे सलीम खान

डॉक्टर ने बताया है कि सलीम खान को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. वह अभी भी वेंटिलेटर पर है. उम्मीद है कि कल तक वह वेंटिलेटर से हट जाएगा. डॉक्टरों के मुताबिक सलीम खान कल सुबह अस्पताल आए थे, उस वक्त उनका बीपी ज्यादा था. इससे पहले मंगलवार को अस्पताल ने एक प्रेस बयान में कहा है कि मिस्टर सलीम खान, मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता को सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल के ICU में डॉ. जलील पारकर के अंडर में भर्ती कराया गया.

सलीम खान को कौन लेकर गया अस्पताल 

बयान में आगे कहा है कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे. इमरजेंसी केयर शुरू की गई और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया. डॉक्टरों की एक टीम, जिसमें डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन), और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल थे. डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया.   
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salim Khan, Salim Khan Health Update, Salim Khan Health, Salman Khan, Salman Khan Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com