विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2024

बॉक्स ऑफिस के बाद सालार का ओटीटी पर भी तूफान, प्रभास की फिल्म का नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर कब्जा कायम

डायरेक्टर प्रशांत नील की प्रभास स्टारर सलार पार्ट 1: सीजफायर ने नंबर एक पोजीशन के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मारी बाजी.

बॉक्स ऑफिस के बाद सालार का ओटीटी पर भी तूफान, प्रभास की फिल्म का नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर कब्जा कायम
प्रभास की सालार की ओटीटी पर धूम
नई दिल्ली:

होम्बले फिल्म्स की 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' ने दुनिया भर में जबरदस्त सफलता हासिल की है. पहले कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म ने अपनी इमोशनल गहराई और कहानी से दर्शकों के साथ कनेक्शन बनाया. यही नहीं, ग्लोबली 725 करोड़ से अधिक की धमाकेदार कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी काबिलियत साबित की और दुनिया भर के फैन्स से इसे भरपूर प्यार मिला. फिल्म का हिंदी वर्जन अब भी देश भर के सिनेमाघरों में छाया है, फिल्म को हाल ही में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था और डिजिटल रिलीज पर भी इसने जमकर धमाल मचाया है. 'सालार' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पहली पोजीशन के साथ ट्रेंड कर रही है.

प्रशांत नील निर्देशित 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' यकीनन 2023 की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने बड़े स्क्रीन पर दर्शकों को एड्रेनालाईन रश के साथ भरपूर मनोरंजन भी दिया और अब दर्शक फिल्म के सीक्वल 'सालार पार्ट 2: शौर्यांग पर्व' का इंतजार कर रहें है. होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया है और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. प्रभास की सालार का बजट लगभग 270 करोड़ रुपये बताया जाता है, लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 725 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salaar, Salaar On OTT, Salaar OTT, Salaar On Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com