विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2023

कुर्सी की पेटी बंध लीजिए सालार का ट्रेलर बिगाड़े का डंकी का मौसम, 1 दिसंबर को इतने बजे होगा रिलीज

प्रभास की इस फिल्म सालार का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. लेकिन यह सालार का ट्रेलर कितने बजे रिलीज होगा, इसका खुलासा हो चुका है.

कुर्सी की पेटी बंध लीजिए सालार का ट्रेलर बिगाड़े का डंकी का मौसम, 1 दिसंबर को इतने बजे होगा रिलीज
1 दिसंबर को इतने बजे होगा रिलीज सालार का ट्रेलर
नई दिल्ली:

अगले महीने शाहरुख खान की फिल्म डंकी के साथ प्रभास की फिल्म सालार भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सालार लंबे समय से चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है. फिल्म के टीजर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब सालार के ट्रेलर का प्रभास के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रभास की इस फिल्म का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. लेकिन यह सालार का ट्रेलर कितने बजे रिलीज होगा, इसका खुलासा हो चुका है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म सालार का ट्रेलर 1 दिसंबर को शाम 7.19 मिनट पर रिलीज होगा. यह जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. प्रभास के फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि फिल्म सालार का बजट 200 करोड़ रुपये है. वहीं प्रभास की फिल्म सालार के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं. इस फिल्म के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. गेट्स सिनेमा की खबरों के अनुसार सालार के ओटीटी राइट्स 160 करोड़ रुपये के बिके हैं.

सालार भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकतों, केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास के पहले सहयोग का भी प्रतीक है, जो इस मेगा एक्शन से भरपूर सिनेमाई फिल्म बनाने के लिए पहली बार एक साथ आ रहे हैं. होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित सालार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में आएगी. इससे एक दिन पहले शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज होने वाली है. यानी साफ है कि इस क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े स्टार की तगड़ी टक्कर देने को मिलने वाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salaar, Salaar Trailer, Salaar Trailer Timing, Dunki, Dunki Vs Salaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com