विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2020

Taimur Ali Khan के करियर को लेकर Saif Ali Khan ने किया खुलासा, बोले- वो एक्टर बनेगा, क्योंकि...

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के करियर को लेकर सैफ अली खान ने बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर एक्टर बनेंगे, क्योंकि वह अभी से ही उन्हें काफी एंटरटेन करते हैं.

Taimur Ali Khan के करियर को लेकर Saif Ali Khan ने किया खुलासा, बोले- वो एक्टर बनेगा, क्योंकि...
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के करियर को लेकर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने किया खुलासा
  • तैमूर अली खान के करियर को लेकर सैफ अली खान ने किया खुलासा
  • एक्टर ने कहा कि वह एक्टर बनेगा क्योंकि...
  • जल्द ही 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं सैफ अली खान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी क्यूटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. तैमूर अली खान की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है. स्टार किड्स की चर्चा में तैमूर अली खान हमेशा टॉप पर बने रहते हैं. हाल ही में उनके करियर को लेकर सैफ अली खान ने बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर एक्टर बनेंगे, क्योंकि वह अभी से ही उन्हें काफी एंटरटेन करते हैं. सैफ अली खान ने यह बात अमानदा केर्नी और जैकलीन फर्नांडीस से पोडकास्ट के दौरान बातचीत करते हुए की.

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरी मां 16 वर्ष की उम्र से ही फिल्मों में काम करती आ रही हैं. उन्होंने सत्यजीत रे के साथ कई फिल्मों में काम किया. मेरी बहन भी कई फिल्मों में आई हैं. मेरी पत्नी, मेरी एक्स वाइफ भी, ऐसे में हम सभी ही. मेरी बेटी, मेरा बड़ा बेटा भी एक्टर ही बनना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि तैमूर भी एक एक्टर ही बनेंगे, क्योंकि वह हमारा पहले से ही बहुत मनोरंजन करते आ रहे हैं." सैफ अली खान ने इससे पहले स्पॉटबॉय से बात करते हुए अपने बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के करियर के बारे में बात की थी.

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के करियर को लेकर कहा था, "इब्राहिम एक्टिंग में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. और क्यों नहीं? मैं अपने सभी बच्चों को इस प्रोफेशन में चाहता हूं. यह काम करने के लिए बेस्ट जगह है. मुझे याद है कि 17 से 18 वर्ष की उम्र में मैं बिल्कुल गड़बड़ था, लेकिन एक्टिंग ने मुझे बचाया है. नौकरी करने के बाद पहचान की जो भावना, नौकरी की संतुष्टि और इसे करने का आनंद जो मुझे इसने दिया है, वह मेरे द्वारा मांगे जाने से भी कहीं अधिक है." सैफ अली खान के करियर की बात करें तो एक्टर जल्द ही भूत पुलिस में नजर आने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan, Ibrahim Ali Khan, Saif Ali Khan On Taimur Ali Khan Career, Saif Ali Khan Reveals About Taimur Ali Khan Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com