सद्गुरु के साथ रणवीर सिंह.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में शुमार हैं, जिनकी एक्टिंग के साथ उनकी एनर्जी से वह लाइमलाइट बटोर लेते हैं. रणवीर जहां भी जाते हैं, वहां मौज-मस्ती न हो, ऐसा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं. कुछ ऐसा ही मस्तीभरा नजारा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेंजमेंट (IIM) बेंगलुरू में देखने को मिला, जहां स्टेज पर रणवीर सिंह ने 'सद्गुरु' जग्गी वसुदेव के साथ जमकर डांस किया. इसका वीडियो खुद रणवीर ने जारी किया है, जिसे अब तक 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
लाइफ के सबसे बड़े सॉन्ग की खुशी में डूबे थे रणवीर सिंह, तभी डायरेक्टर बोले- बहुत खर्चा कर रहा हूं तेरे पे...और फिर
20 घंटे पहले रणवीर सिंह ने सद्गुरु के साथ स्टेज पर थिरकते हुए यह वीडियो जारी किया था, जो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. इवेंट के दौरान रणवीर ने सद्गुरु से स्पिरिचुअली के विषय पर कई बातें पूछी, फिर दोनों साथ थिरकते नजर आए. वीडियो से साफ है कि दोनों ही डांस करने में मदमस्त हैं. रणवीर को हम स्टेज पर मौज-मस्ती करते हुए कई दफे देख चुके हैं, लेकिन जग्गी वसुदेव को गरबा करते देख वाकई उनके भक्त आश्चर्यचकित रह गए होंगे. सद्गुरु के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर भी वीडियो जारी किया गया है.
देखें, Video...
बता दें, रणवीर सिंह की लास्ट रिलीज फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में अभिनेता ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार बखूबी निभाया था. रणवीर फिलहाल जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' और रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में व्यस्त हैं.
VIDEO: जब मुंबई में एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में दिखे रणवीर सिंह ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

चार्ली चैपलिन बनकर घूम रहे रणवीर सिंह, आप भी पहचान नहीं पाएंगे.. देखें वीडियो
बता दें, रणवीर सिंह की लास्ट रिलीज फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में अभिनेता ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार बखूबी निभाया था. रणवीर फिलहाल जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' और रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में व्यस्त हैं.
VIDEO: जब मुंबई में एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में दिखे रणवीर सिंह ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sadhguru, Ranveer Singh, Sadhguru Jaggi Vasudev, Viral Video