विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2022

सास-बहू में चल रहा था डांस कंपटीशन, फिर बेटे ने जो किया देख कर आया मां को गुस्सा...VIDEO 

Saas Bahu Ka Dance Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की सास बहू शादी के फंक्शन में एक दूसरे को डांस में टक्कर दे रही हैं.

सास-बहू में चल रहा था डांस कंपटीशन, फिर बेटे ने जो किया देख कर आया मां को गुस्सा...VIDEO 
Saas Bahu Ka Dance Competition: सास-बहू में हुआ डांस का मुकाबला
नई दिल्ली:

भारतीय शादियों में दोस्त और परिवार के लोग काफी एंजॉय करते हैं. खासकर शादियों में किए जाने वाले डांस को लेकर उनके बीच खासा एक्साइटमेंट देखने को मिलता है. सब बढ़िया से बढ़िया डांस कर के इस पल को बेहद खास बनाना चाहते हैं. अक्सर शादियों में किए जाने वाले डांस परफॉर्मेंस लोगों को बेहद पसंद आते हैं. सोशल मीडिया पर आते ही ये डांस वीडियोज वायरल हो जाते हैं.

फंक्शन चाहें बड़ा हो या छोटा लोग फंक्शन में लोग डांस जरुर करते हैं, वहीं अगर डांस सास बहू करे तो फिर कहना ही क्या ? लोगों की निगाहें उन पर ठहर जाती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की सास बहू शादी के फंक्शन में एक दूसरे को डांस में टक्कर दे रही हैं. मां और बीवी का डांस देख रहे बेटे को भी नहीं रहा जाता और वह भी उनके बीच डांस करते हुए एंट्री ले लेता है. यह देख कर मां गुस्सा हो जाती है. 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में सास और बहू डांस में एक दूसरे को टक्कर दे रही है. दोनों का डांस और अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इतने में ही बहू का पति अपनी बीवी की नजर उतारने के लिए आ जाता है. बेटे का ऐसा करना मां को पसंद नहीं आता लेकिन इतने में उनके पति भी उनकी नजर उतारने के लिए आ जाते हैं. दोनों का डांस जमकर छा रहा है. 

ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saas Bahu Wedding Dance Competition, Dance Video Viral, Saas Bahu Ka Dance, Wedding Video 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Viral, Bride Groom Funny Video, Bride Groom Dance, Bride Groom Cute Video, Bride Groom Cute Dance Video, Saas Bahu Ka Dance Competition Video, Saas Bahu Ka Dance Video, Saas Bahu Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com