विज्ञापन

सलमान की ठुकराई फिल्म, 8 महीने की बेटी को लेकर घर से भागी, बाजीगर-रोजा को किया मना, 13 साल बाद ऐसी दिखती है ये एक्ट्रेस

रुखसार रहमान ने एक बुटीक स्टोर खोला, लेकिन उस करियर के बारे में सोचती रहीं जिसे उन्होंने पीछे छोड़ दिया था. रुखसार रहमान ने अपनी बेटी को अपने माता-पिता के पास छोड़ा और 13 साल बाद मुंबई चली गईं. आखिरकार 2005 में उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'D' में काम मिल गया.

सलमान की ठुकराई फिल्म, 8 महीने की बेटी को लेकर घर से भागी, बाजीगर-रोजा को किया मना, 13 साल बाद ऐसी दिखती है ये एक्ट्रेस
Rukhsar Rehman Photo: इस एक्ट्रेस ने छोड़ी सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Rukhsar Rehman Photo: बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार आते हैं जो शुरुआती फेम के बाद कहीं गुम हो जाते हैं. आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने और अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहने पर मजबूर होना पड़ा था. लेकिन इस एक्ट्रेस ने अपने रास्ते में आने वाली हर सामाजिक रुकावट से लड़ने का फैसला किया. अपनी बेटी के साथ मिलकर, उन्होंने अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू की. लेकिन इस दूसरे दौर में भी अपनी अलग चुनौतियां थीं. कौन थी वो एक्ट्रेस, चलिए आपको बताते हैं.

आदित्य पंचोली संग डेब्यू

हम बात कर रहे टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रुखसार रहमान की. रुखसार रहमान सिर्फ 17 साल की थीं, जब उन्होंने 1992 में दीपक आनंद की फिल्म 'याद रखेगी दुनिया' से अपना फिल्मी डेब्यू किया था. उन्हें आदित्य पंचोली के अपोजिट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में एक्ट्रेस के युवा और मासूम अंदाज ने कई लोगों का दिल जीत लिया. इसके बाद, रुखसार ने बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'इंतहा प्यार की' में काम किया.

सलमान खान की फिल्म किया रिजेक्ट

रुखसार के पिता उनके फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे. उन्हें सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा ऑफर हुई थी, लेकिन वह परिवार के दबाव में वह फिल्म नहीं कर पाई. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं वो फिल्म (सनम बेवफा) करने वाली थी, लेकिन उस फिल्म का एक कॉन्ट्रैक्ट था और मेरे पापा उस कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, 'हम ये नहीं कर पाएंगे.' मैंने 3-4 दिन की शूटिंग कर ली थी, फिर सब बदल गया'. हालांकि मजेदार बात ये है फिल्म में एक्ट्रेस का नाम रुखसार ही रखा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए एक इंटरव्यू में, रुखसार रहमान ने बताया कि जब उन्हें दो बॉलीवुड फिल्मों में लीड रोल मिले, तब वह सिर्फ सत्रह साल की थीं और अभी-अभी स्कूल से निकली थीं. कई लोगों को लगा था कि उन्होंने जिंदगी में सफलता पा ली है और अब उनका एक्टिंग करियर पूरी तरह से सेट हो चुका है. हालांकि, उनके माता-पिता के लिए, फिल्म इंडस्ट्री में काम करना पसंद नहीं था. इसके तुरंत बाद ही उनकी शादी कर दी गई, और उनके पास एक्टिंग छोड़ने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा था. इसी दौरान, उन्हें 'बाजीगर', 'रोजा' और ऐसी ही कई बड़ी फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले थे.

बेटी के साथ घर से भागी

रुखसार रहमान की शादीशुदा जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची हुई थी और उनकी शादी टूटने की कगार पर थी. इसी दौरान, जब वह सिर्फ उन्नीस साल की थीं, तब वह मां भी बन गईं. लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाई और अपनी बेटी को लेकर घर से भाग गईं, उस समय उनकी बेटी सिर्फ आठ महीने की थी.

इस तरह की वापसी

रुखसार रहमान ने एक बुटीक स्टोर खोला, लेकिन उस करियर के बारे में सोचती रहीं जिसे उन्होंने पीछे छोड़ दिया था. रुखसार रहमान ने अपनी बेटी को अपने माता-पिता के पास छोड़ा और 13 साल बाद मुंबई चली गईं. आखिरकार 2005 में उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'D' में काम मिल गया. इस फिल्म में रुखसार ने रणदीप हुड्डा की प्रेमिका का किरदार निभाया. इसके बाद फिल्म 'सरकार' का भी हिस्सा बनीं. इसके बाद उन्होंने पीके, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, 83 और खुदा हाफिज 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आईं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बीजेपी में होंगे शामिल तो कंगना रनौत कर लेंगी उनसे शादी? एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com