विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2022

सिंगल 'आदि-आदि' में रोहन मेहरा और सहर बाम्बा की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचा व्यूज

रोहन मेहरा और सहर बाम्बा के एक साथ आने को लेकर दर्शकों ने काफी उत्साह दिखाया था. आदि आदि गाने में इस जोड़ी की केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आज ही यह गाना हिट्ज़ म्यूज़िक पर  रिलीज़ कर गया है.

सिंगल 'आदि-आदि' में रोहन मेहरा और सहर बाम्बा की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचा व्यूज
सिंगल 'आदि-आदि' में रोहन मेहरा और सहर बाम्बा की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री
नई दिल्ली:

रोहन मेहरा और सहर बाम्बा के एक साथ आने को लेकर दर्शकों ने काफी उत्साह दिखाया था. आदि आदि गाने में इस जोड़ी की केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आज ही यह गाना हिट्ज़ म्यूज़िक पर  रिलीज़ कर गया है. इस गाने को भारत की पॉप सिंगर ध्वनि भानुशाली और कंपोजर - रैपर - लिरिसिस्ट मेलो डी द्वारा गाया गया है. जबकि स्टेनली मेनिनो डी'कोस्टा ने इस वीडियो को डायरेक्ट किया है, जो देहरादून और धनोल्टी (उत्तराखंड) के कुछ अनदेखे लोकेशन्स पर शूट किया गया है.

इस गाने पर बात करते हुए सहर बाम्बा कहती हैं, "लव सॉन्ग्स  मेरी पसंदीदा शैलियों में से एक हैं, और जब मैंने आदि आदि सुना तो मुझे बेहद पसंद आया, इस गाने की शूटिंग बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर की गयी है.  रोहन और स्टेनली के साथ काम करने का अनुभव  बेहद  शानदार रहा."रोहन मेहरा कहते हैं, "जिस पल से मैंने इस  गाने के  स्क्रैच को सुना था उसी समय यह  गाना मेरी प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया. खूबसूरत जगहों पर इस  गाने की शूटिंग करते समय हमने खूब एन्जॉय किया  और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को वीडियो में साहेर और मेरी केमेस्ट्री  पसंद आएगी."

विनोद भानुशाली कहते हैं, ''ऐसे बहुत कम ही भारतीय गाने हैं, जिनमें कमर्शियल हाउस  वाली  वाइब्स होती हैं  खासकर लव सॉन्ग. आदि आदि यह  एक ऐसा ट्रैक है जो सुनने में तो आसान है परन्तु यह आपको थिरकने पर मज़बूर कर देगा.”
वहीं ध्वनि भानुशाली कहती हैं, “मुझे आदि आदि का म्यूजिक बेहद पसंद था और इस ट्रैक में मेलो  के साथ काम करना  निश्चित रूप से एक ऐसा कोलेबोरेशन रहा जिससे जुड़कर  मुझे बहुत मज़ा आया.

सहर और रोहन की केमिस्ट्री और स्टेनली के वीडियो कॉन्सेप्ट और निर्देशन ने गाने के पीछे की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया है." इस पर बात करते हुए मेलो डी ने कहा, “मेरे लिए, ध्वनि आदि आदि के लिए बिल्कुल परफेक्ट थीं. उन्होंने गाने में जोश भर दिया और मेरी रचना की धुनों को सहजता से मिला दिया. मैं बस यही चाहता हूं कि गाने के जरिए  हमने जो प्यार देने की कोशिश की है, वह हमारे दर्शकों के दिल को छू जाए."
 

रियल्टी शो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर दिखीं मिताली राज


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohan Mehra, Rohan Mehra Films, Rohan Mehra Bigg Boss, Shahar Bambba, Shahar Bambba Music Video, Latest Music Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com