विज्ञापन

बॉलीवुड में नई सनसनी हिया की एंट्री, अक्षय कुमार ने लॉन्च किया ‘शर्माना’, रोहन मेहरा संग दिखी केमिस्ट्री

बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं को लॉन्च करने का ट्रेंड हमेशा से रहा है, और अब इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है- हिया. खास बात ये है कि उनके डेब्यू को खुद सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लॉन्च किया, जिससे इंडस्ट्री में उनकी एंट्री और भी चर्चा में आ गई.

बॉलीवुड में नई सनसनी हिया की एंट्री, अक्षय कुमार ने लॉन्च किया ‘शर्माना’, रोहन मेहरा संग दिखी केमिस्ट्री
रोहन मेहरा संग ‘शर्माना’ में दिखेंगी हिया

बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं को लॉन्च करने का ट्रेंड हमेशा से रहा है, और अब इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है- हिया. खास बात ये है कि उनके डेब्यू को खुद सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लॉन्च किया, जिससे इंडस्ट्री में उनकी एंट्री और भी चर्चा में आ गई. हिया ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'शर्माना' से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है. इस प्रोजेक्ट को सिंगर-कंपोजर रामजी गुलाटी ने बनाया है, और इसे भारत का पहला ऐसा म्यूजिक वीडियो कहा जा रहा है जिसे पूरी तरह वर्चुअल स्टूडियो और एआई तकनीक के साथ शूट किया गया है.

रोहन मेहरा के साथ केमिस्ट्री 

इस वीडियो में हिया के साथ एक्टर रोहन मेहरा भी नजर आते हैं, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वर्चुअल सेटअप में शूट किया गया ये वीडियो टेक्नोलॉजी और ग्लैमर का बेहतरीन मिश्रण है. लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार की मौजूदगी ने इस डेब्यू को और भी बड़ा बना दिया. नए टैलेंट को हमेशा सपोर्ट करने वाले अक्षय ने हिया की परफॉर्मेंस और उनके कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ की. इंडस्ट्री में किसी बड़े स्टार का सपोर्ट मिलना किसी भी नए कलाकार के लिए बड़ा ब्रेक माना जाता है.

हिया का सपना हुआ पूरा 

हिया ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अक्षय कुमार द्वारा उनका गाना लॉन्च किया जाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम करना उनके लिए सीखने और खुद को साबित करने का मौका रहा. “शर्माना” सिर्फ एक म्यूज़िक वीडियो नहीं, बल्कि बॉलीवुड में टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल का भी एक उदाहरण है. इस प्रोजेक्ट के साथ हिया ने न सिर्फ अपने करियर की शुरुआत की है, बल्कि एक ऐसे कॉन्सेप्ट से डेब्यू किया है जो उन्हें बाकी न्यूकमर्स से अलग बनाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Hiya Debut Song Sharmana, Sharmana Song, Rohan Mehra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com