श्वेता बच्चन की सासू मां ऋतु नंदा (Ritu Nanda) का निधन
खास बातें
- राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन
- कैंसर से पीड़ित थीं ऋतु नंदा
- दिल्ली में होगा ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली: श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan) की सासू मां ऋतु नंदा (Ritu Nanda) का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. ऋतु नंदा कैंसर से पीड़ित थीं और आज सुबह उनका दिल्ली में निधन हो गया. इस बात की जानकारी नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है. ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करीब 1:30 बजे लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा. ऋतु नंदा के निधन की जानकारी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अपने ब्लॉग पर शेयर की. उन्होंने लिखा, "मेरी समधन, ऋतु नंदा, श्वेता की सासू मां का आज सुबह 1:15 बजे निधन हो गया."