विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2020

रितेश देशमुख ने शेयर किया Kedarnath मंदिर का खूबसूरत Video, बोले- अत्यधिक सुंदर...

रितेश देशमुख ने केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख हर कोई हैरानी जता रहा है.

रितेश देशमुख ने शेयर किया Kedarnath मंदिर का खूबसूरत Video, बोले- अत्यधिक सुंदर...
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने शेयर किया केदारनाथ का खूबसूरत वीडियो
  • रितेश देशमुख ने शेयर किया केदारनाथ का वीडियो
  • केदारनाथ के वीडियो में दिखा खूबसूरत नजारा
  • रितेश देशमुख द्वारा साझा किया गया वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो साझा कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. हाल ही में रितेश देशमुख ने केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख हर कोई हैरानी जता रहा है. दरअसल, रितेश देशमुख द्वारा साझा किये गए वीडियो में केदारनाथ मंदिर का नजारा वाकई देखने लायक है. वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि यह सुबह तड़के का वीडियो है. एक्टर के इस वीडियो को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने 'केदारनाथ' (Kedarnath) मंदिर के इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "केदारनाथ मंदिर, अत्यधिक सुंदर. ओम नमः शिवाय..." केदारनाथ मंदिर के चारों और शांति नजर आ रही है वहीं वीडियो में केवल आरती की आवाज ही सुनाई दे रही है. मंदिर के पीछे पर्वत का नजारा भी काफी खूबसूरत लग रहा है. रितेश देशमुख द्वारा साझा किये गए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी पोस्ट किया है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. 

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लोगों का खूब दिल जीतते हैं. हाल ह में वह अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी कई बातें बताईं. रितेश और जेनेलिया अकसर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो साझा करते हैं. कुछ दिनों पहले एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह और उनकी पत्नी ने ऑर्गन्स दान करने का फैसला किया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riteish Deshmukh, Riteish Deshmukh Video, Kedarnath Temple Video, Riteish Deshmukh Shares Kedarnath Temple Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com