विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2022

ऋषि और रणधीर कपूर की अनदेखी Photo वायरल, पेशावर में पूर्वजों की हवेली के बाहर देखें 'कपूर ब्रदर्स' का कूल अंदाज

इस फोटो में ऋषि और रणधीर कपूर पेशावर में मौजूद अपने पूर्वजों की आलीशान हवेली के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो में दोनों भाई माला पहने हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने एक दूसरे के गले में हाथ में हाथ डाले हुए फोटो क्लिक करवाई है.

ऋषि और रणधीर कपूर की अनदेखी Photo वायरल, पेशावर में पूर्वजों की हवेली के बाहर देखें 'कपूर ब्रदर्स' का कूल अंदाज
ऋषि कपूर की अनदेखी फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

ऋषि कपूर भले ही अब इस दुनिया में न हों, लेकिन अपने बेहतरीन अदाकारी की बदौलत वे आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. अभिनेता को दुनिया से विदा हुए दो साल से अधिक का समय हो चला है, लेकिन अपने फैन्स के लिए वे आज भी जिंदा हैं. ऋषि कपूर का आज ही के दिन साल 2020 में कैंसर के चलते निधन हो गया था. आज उनकी दूसरी डेथ एनिवर्सरी है और इस मौके पर उनके फैन्स उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सामने आई है, जिसमें वे अपने भाई रणधीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. 

इस फोटो में वे अपने पेशावर में मौजूद पूर्वजों की हवेली के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. बॉलीवुड डायरेक्ट नाम के ट्विटर अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया गया है. फोटो में दोनों भाई माला पहने हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने एक दूसरे के गले में हाथ में हाथ डाले हुए फोटो क्लिक करवाई है. इस फोटो को शेयर करते हुए बताया गया है कि यह तस्वीर तब कि है जब वे फिल्म हिना की शूटिंग के लिए पाकिस्तान में मौजूद थे. उस दौरान अपने पूर्वजों की हवेली के आगे उन्होंने ये तस्वीर ली थी. 

ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की इस अनदेखी फोटो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए हैं. लोग इसे जमकर रीट्वीट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे सर". इस तरह के अलग-अलग कमेंट इस फोटो पर देखने को मिल रहे हैं. 

इसे भी देखें :स्माइल, पोज, रिपीट : 'भूल भुलैया 2' के लिए कार्तिक और कियारा की प्रमोशन ड्रिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Rishi Kapoor News, Rishi Kapoor Photos, Rishi Kapoor Unseen Photos, Rishi Kapoor Throwback Photos, Rishi Kapoor Death Anniversary, Randhir Kapoor, Rishi Kapoor Randhir Kapoor Photo, Rishi Kapoor Viral Photo, Rishi Kapoor With Randhir Kapoor, Rishi Kapoor Outside Peshawar Haveli, Kapoor's Peshawar Haveli Pakistan, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor, Remebering Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com