विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

लता मंगेशकर की गोद में नजर आए नन्हें ऋषि कपूर, Photo शेयर कर बोले- क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं...

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल. ऋषि कपूर ने की है शेयर.

Also Read in
लता मंगेशकर की गोद में नजर आए नन्हें ऋषि कपूर, Photo शेयर कर बोले- क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं...
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का ट्वीट हुआ वायरल
  • ऋषि कपूर का ट्वीट हुआ वायरल
  • लता मंगेशकर के साथ बचपन की फोटो की शेयर
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने ट्वीट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर अकसर ट्विटर पर फैन्स के साथ अपने विचार साझा करते हैं. लेकिन हाल ही में, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Twitter) ने एक ऐसा फोटो फैन्स के साथ शेयर किया है, जो उनके लिए काफी कीमती है. इस फोटो में महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 3 महीने के ऋषि कपूर को अपने गोद में ले रखा है. इस फोटो को शेयर करते हुए ऋषि कपूर काफी इमोशनल भी नजर आए.  

BJP नेता अनुराग ठाकुर बोले 'देश के गद्दारों को गोली मारो...' तो बॉलीवुड डायरेक्टर से Twitter पर यूं मिला जवाब


ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने इस फोटो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "नमस्ते लता जी. आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली अपनी पिक्चर मिल गई. सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर. बहुत बहुत धन्यवाद. क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के? ये एक बेशकीमती पिक्चर है मेरे लिए!" ऋषि कपूर के इस फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

रजनीकांत भी निकल पड़े PM Modi की राह पर, एडवेंचर की दुनिया में रखने जा रहे हैं कदम

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की फिल्म 'द बॉडी' (The Body) हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी है. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज ऋषि कपूर ने एक बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की. फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के बाद से वह जहरीला इंसान, अमर अकबर ऐंथनी जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Lata Mangeshkar, Rishi Kapoor Twitter, Rishi Kapoor Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com