विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2018

माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर जब निकले बुर्का पहनकर तो हुआ कुछ ऐसा, फैन्स ने घेरा

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है. दोनों सुपरस्टार्स का ये किस्सा काफी रोचक है.

माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर जब निकले बुर्का पहनकर तो हुआ कुछ ऐसा, फैन्स ने घेरा
ऋषि कपूर ने शेयर किया माधुरी दीक्षित से जुड़ा दिलचस्प वाकया
  • माधुरी-ऋषि ने एक साथ की हैं 3 फिल्में
  • पुणे स्टेशन पर हुआ था वाकया
  • ट्विटर पर ऋषि कपूर ने किया शेयर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है. माधुरी और ऋषि ने 'साहिबां (1993)', 'याराना (1995)' और 'प्रेम ग्रंथ (1996)' जैसी फिल्में एक साथ की हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया है. ऋषि कपूर के जन्मदिन पर जब माधुरी दीक्षित ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तो  ऋषि कपूर पुरानी यादों में खो गए. ऋषि कपूर ने 'याराना' फिल्म का एक दिलचस्प वाकया अपने ट्विटर पर शेयर किया और माधुरी दीक्षित को भी इसमें टैग किया.

 
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे डॉ. हाथी, गणेश चतुर्थी पर करेंगे एंट्री

ऋषि कपूर ने ट्वीट कियाः "शुक्रिया माधुरी. मैं एक बहुत ही दिलचस्प और मजाकिया किस्सा शेयर कर रहा हूं. हम दोनों ने बुर्का पहन रखा था ताकि कोई हमें पहचान नहीं सके. हम दोनों 'याराना' की शूटिंग के लिए हैदराबाद जा रहे ते. लेकिन मेरा 'बुर्का' भीड़ भरे पुणे स्टेशन पर गिर गया और सबने मुझे देख लिया. उसके बाद तो हमारे सफर का बुरा हाल ही हो गया." वाकई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की हालत को समझा जा सकता है क्योंकि बॉलीवुड के भारतीय जबरदस्त फैन हैं. अगर उनके चहेते सितारे इस तरह उनके सामने आ जाएं तो वे किस तरह रिएक्ट करेंगे. 

India’s Best Dramebaaz: दीपाली की परफॉर्मेंस ने बदल दी उसकी जिंदगी, ओमंग कुमार ने फिल्म के लिए किया साइन

ऋषि कपूर की पिछली दोनों फिल्में 'मुल्क (2018)' और '102 नॉट आउट (2018)' दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. एक में वे अमिताभ बच्चन के बेटे का रोल निभाते नजर आए तो दूसरी फिल्म में भी उनका रोल बहुत ही धमाकेदार था. ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म 'राजमा चावल' है. जबकि माधुरी दीक्षित भी 'कलंक' और 'टोटल धमाल' में नजर आएंगी. वैसे भी जब दिग्गज सितारे खुद से जुड़ी यादें शेयर करते हैं तो यह वाकई  काफी दिलचस्प होती हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Madhuri Dixit, Bollywood Rishi Madhuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com