विज्ञापन
This Article is From May 30, 2024

ऋषि कपूर और नीतू सिंह बने शाहरुख खान और सोनाली बेंद्रे, एक मैं और एक तू.. गाने पर किया डांस तो फैंस बोले- ‘लवली ट्रिब्यूट’

शाहरुख खान और सोनाली बेंद्रे ने इस क्यूट कपल को ट्रिब्यूट देने की कोशिश की. जिसमें दोनों के हिट सॉन्ग पर उन्हीं की तरह डांस भी किया. जिसके वायरल होने पर फैन्स कुछ इस अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं.

ऋषि कपूर और नीतू सिंह बने शाहरुख खान और सोनाली बेंद्रे, एक मैं और एक तू.. गाने पर किया डांस तो फैंस बोले-  ‘लवली ट्रिब्यूट’
ऋषि कपूर और नीतू सिंह बन गए थे शाहरुख खान और सोनाली बेंद्रे
नई दिल्ली:

शादी के बंधन में बंध कर रियल लाइफ कपल बनने से पहले ऋषि कपूर और नीतू सिंह बेहद खूबसूरत ऑन स्क्रीन पेयर थे. दोनों की केमेस्ट्री बेहद शानदार थी और बेहद क्यूट भी. दोनों ने बहुत सी फिल्मों में साथ में काम किया. साथ ही दोनों के बहुत से रोमांटिक सॉन्ग्स जबरदस्त तरीके से हिट रहे हैं. जिसमें दोनों का प्यारा सा डांसिंग स्टाइल और लुक्स भी सबसे अलग नजर आते रहे हैं. शाहरुख खान और सोनाली बेंद्रे ने इस क्यूट कपल को ट्रिब्यूट देने की कोशिश की. जिसमें दोनों के हिट सॉन्ग पर उन्हीं की तरह डांस भी किया. जिसके वायरल होने पर फैन्स कुछ इस अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं.

इस गाने पर किया डांस

ऋषि कपूर और नीतू सिंह का एक बेहद फेमस गाना है, गाने के बोल हैं एक मैं और एक तू, दोनों मिले इस तरह... इस गाने पर एक स्टेज शो में शाहरुख खान और सोनाली बेंद्र डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किसी अवॉर्ड फंक्शन में दी गई परफोर्मेंस हो सकती है.

रेयरो निल फोटोज नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर इस वीडियो की शुरुआत में पहले सोनाली बेंद्रे साड़ी में दिखती हैं और शाहरुख खान पेंट शर्ट में. इसके बाद दोनों का लुक एकदम चेंज नजर आता है. सोनाली बेंद्रे शॉर्ट ड्रेस में नजर आती हैं और शाहरुख खान जैकेट, टीशर्ट और पेंट में दिखते हैं. दोनों बिलकुल ऋषि कपूर और नीतू सिंह की डांस स्टेप को कॉपी करते हुए डांस करते हैं.

इस मूवी का है सॉन्ग

ये गाना ऋषि कपूर और नीतू सिंह की हिट फिल्म खेल खेल में का गाना है. ये फिल्म रिलीज हुई थी साल 1975 में.  फिल्म की कहानी तीन ऐसे युवाओं के इर्द गिर्द घूमती है जो मजाक मजाक में एक ज्वैलरी शॉप ओनर को एक्सटोर्शन का लेटर लिखते हैं. अगले ही दिन उस रईस की डेथ हो जाती है. और, फंस जाते हैं युवा. इसके बाद कुछ दिलचस्प सिक्वेंस और मजेदार सॉन्ग के साथ ये फिल्म आगे बढ़ती जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Rishi Kapoor, Neetu Singh, Shah Rukh Khan, Sonali Bendre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com