विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2021

किसान आंदोलन पर रिहाना का Tweet, बोलीं- 'हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे', तो कंगना ने दिया ये जवाब

किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर अमेरिकी सिंगर रिहाना (Rihanna) ने ट्वीट किया है, जिसका जवाब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी दिया है.

किसान आंदोलन पर रिहाना का Tweet, बोलीं- 'हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे', तो कंगना ने दिया ये जवाब
रिहाना (Rihanna) ने किसान आंदोलन को लेकर किया ट्वीट
  • किसान आंदोलन को लेकर रिहाना ने किया ट्वीट
  • बोलीं- हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे?
  • तो कंगना रनौत ने दिया जवाब
नई दिल्ली:

भारत में जारी किसान आंदोलन (Farmers Protest) में अब पूरी दुनिया की नजर में आ गया है. कृषि कानून के विरोध में धरना दे रहे किसानों को अब 60 दिन से ज्यादा हो गए हैं. हालांकि, इसी बीच अब किसानों को पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है. अब हाल ही में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) ने अपने ट्विटर हैंडल से किसानों के समर्थन में ट्वीट किया. रिहाना (Rihanna Twitter) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे. #FarmersProtest." रिहाना के ट्वीट पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. 


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने जहां रिहाना के ट्वीट का समर्थन किया. वहीं, कंगना रनौत ने रिहाना (Rihanna) के इस ट्वीट का जवाब दिया. एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कोई भी इनके बारे में बात इसलिए नहीं कर रहा क्योंकि ये किसान नहीं है.ये आतंकवादी हैं, जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि चीन हमारे कमजोर टूटे हुए राष्ट्र पर कब्जा कर सके और चाइनीस जैसी कॉलोनी बना सके."

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आगे लिखा, "बैठ जाओ मूर्ख, हम तुम डमी की तरह अपना देश नहीं बेच रहे." कंगना रनौत के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rihanna, Rihanna Tweet On Farmer's Protest, Kangana Ranaut, Rihanna Twitter, Rihanna Tweet Viral On Farmer's Protest, Kangana Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com