विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2023

फिर से वापसी करने को तैयार रिया चक्रवर्ती ? इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म के लिए दे रही हैं ऑडिशन, रणवीर सिंह के साथ बनेगी जोड़ी

खबर आ रही है कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती स्टार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म के लिए ऑडिशन दे रही हैं. फिल्म का नाम है बैजू बावरा और उसमें लीड रोल में रणवीर सिंह को लिए जाने की खबर है.

फिर से वापसी करने को तैयार रिया चक्रवर्ती ? इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म के लिए दे रही हैं ऑडिशन, रणवीर सिंह के साथ बनेगी जोड़ी
बैजू बावरा में लीड रोल के लिए ऑडिशन दे रही हैं रिया चक्रवर्ती
नई दिल्ली:

देवदास, रामलीला, बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म बैजू बावरा को लेकर एक जबरदस्त अपडेट सामने आ रहा है. खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती संजय लीला भंसाली की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में हीरोइन के रोल के लिए ऑडिशन दे रही हैं. आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली जल्द ही वेब सीरीज 'हीरामंडी' लेकर आ रहे हैं. दूसरी तरफ फिल्म बैजू बावरा को बनाने की तैयारी रफ्तार पकड़ रही हैं.   फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा में हीरोइन के लिए रिया चक्रवर्ती ऑडिशन दे रही हैं.

'चेहरे' के बाद बैजू बावरा में दिख सकती हैं रिया चक्रवर्ती 

 भारतीय सिनेमा के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में संजय लीला भंसाली का नाम भी शुमार है.  बॉलीवुड को भंसाली ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इस बात का सबूत है. अब एक बार फिर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैजू बावरा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी के साथ-साथ उसकी स्टार कास्ट पर भी लोगों की पैनी नजर है. इस बीच खबर मिल रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती  बैजू बावरा फिल्म में हीरोइन के लिए ऑडिशन दे रही हैं. हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया जोर शोर से अपने कमबैक की तैयारियों में लगी हैं. रिया इससे पहले चेहरे में दिखाई दी थीं जिसमें वो अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ नज़र आईं थीं. 

 रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का नाम लगभग फाइनल 
आपको बता दें कि बैजू बावरा में रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे जो संजय लीला भंसाली के साथ तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं. पद्मावत और बाजीराव मस्तानी में  रणवीर सिंह के रोल की काफी तारीफ की गई थी. इसके अलावा आलिया भट्ट भी बैजू बावरा में एक शानदार रोल में दिख सकती हैं. आलिया इससे पहले संजय की ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखी थीं. फिलहाल की बात करें तो संजय लीला भंसाली हीरामंडी को फाइनल टच देने की तैयारी में हैं. इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा अदिति राव हैदरी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है. रिया चक्रवर्ती की बात करें तो सुशांत सिंह केस के बाद उनका बॉलीवुड करियर डांवाडोल स्थिति में आ गया था. काफी महीनों तक आइसोलेट रहने के बाद वो आखिरकार बॉलीवुड में वापस आने के लिए तैयार हैं और बैजू बावरा के ऑडिशन की खबर ये बताती है कि इस बार रिया अपने करियर को लेकर काफी सजग हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baiju Bawra, Film Baiju Bawra, Sanjay Leela Bhansali Baiju Bawra, Ranveer Singh Baiju Bawra, Rhea Chakraborty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com