विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2020

रेखा का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव, बीएमसी ने एक्ट्रेस का बंगला किया सील

एक्ट्रेस रेखा (Rekha) के घर का एक स्टाफ मेंबर कोरोना से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद एक्ट्रेस का बंगला सील कर दिया गया है.

Also Read in
रेखा का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव, बीएमसी ने एक्ट्रेस का बंगला किया सील
रेखा (Rekha) का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना (Corona) पॉजिटिव
  • रेखा के स्टाफ मेंबर को हुआ कोरोना
  • एक्ट्रेस का बंगला हुआ सील
  • बीएमसी ने चुपकाया नोटिस
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव की खबरे आने की बाद ही अब खबरें भी आ रही हैं कि बॉलीवुड के सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के घर का एक स्टाफ मेंबर कोरोना से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद एक्ट्रेस का बंगला सील कर दिया गया है. बता दें, रेखा (Rekha) के बंगले का बाहर हमेशा दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे, जिनमें से अब एक कोरोना से संक्रमित पाया गया है. वहीं, एक्ट्रेस के स्टाफ मेंबर के संक्रमित होने के बाद बीएमसी (BMC) ने उनके बंगले को सील कर दिया है और साथ ही बंगले के बाहर नोटिस चुपकाकर उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. 

सुरक्षाकर्मी का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा हैं, वहीं, रेखा (Rekha) के घर का सैनिटाइजेशन भी हो चुका है. हालांकि, अपने स्टाफ मेंबर के संक्रमित होने की खबर पर अभी तक रेखा का कोई रिएक्शन नहीं आया है. आपको बता दें कि रेखा का बंगला बांद्रा के बैंडस्टैंड में है और इसका नाम 'सी स्प्रिंग्स' है. बता दें, देश में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, मुंबई संक्रमण फैलने के मामले में पहले नंबर पर बना हुआ है. 


इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें करीम मोरानी (Karim Morani) और उनकी दोनों बेटियां कोरोन की चपेट में आ गई थीं. एक्टर किरण कुमार भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया था. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का भी पिछले महीने निधन हो गया था, उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Rekha Bunglow Seal, Rekha Staff Member Corona Positive, Rekha Instagram, Rekha Twitter, Rekha Photos, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com