विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2025

अमिताभ बच्चन की इस एक्ट्रेस को रेखा ने दी थी आवाज, हीरोइन बनने के लिए बीच में छोड़ दी मेडिकल की पढ़ाई, बाद में बनी राजनेता, कम उम्र में गई जान

अमिताभ बच्चन और साउथ की स्टार सौन्दर्या स्टारर फिल्म सूर्यवंशम (Suryavansham) ब्लॉबस्टर फिल्म थी. यह फिल्म 1998 में आई थी औऱ यह फिल्म आज भी खूब देखी जाती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन बाप और बेटा दोनों के रोल में थे.  

अमिताभ बच्चन की इस एक्ट्रेस को रेखा ने दी थी आवाज, हीरोइन बनने के लिए बीच में छोड़ दी मेडिकल की पढ़ाई, बाद में बनी राजनेता, कम उम्र में गई जान
कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गई थीं सूर्यवंशम की हीरोइन
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) और साउथ की स्टार सौन्दर्या स्टारर फिल्म सूर्यवंशम (Suryavansham) ब्लॉबस्टर फिल्म थी. यह फिल्म 1998 में आई थी औऱ यह फिल्म आज भी खूब देखी जाती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन बाप और बेटा दोनों के रोल में थे.  अमिताभ बच्चन इस फिल्म में डबल लीड रोल में थे. फिल्म में में हीरा ठाकुर यानी अमिताभ बच्चन और उनके पिता थे भानुप्रताप. पूरी फिल्म बाप -बेटे के रिश्ते पर आधारित थी. इस फिल्म के सभी किरदार को काफी पसंद किया गया. फिल्म में अमिताभ बच्चन की हीरोइन थीं साउथ की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सौंदर्या. फिल्म में वह राधा सिंह के रोल में दिखी थीं.

इस फिल्म में सौंदर्या खूबसूरती और सादगी देखने लायक थी. उनकी यह पहली हिंदी फिल्म थी और पहली ही फिल्म से वह देश भर में पसंद की जाने लगी थीं. यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म बन गई.सौंदर्या ने काफी कम समय में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस बनना सौंदर्या का सपना था, यही वजह था कि उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ कर फिल्मों में काम करने लगीं. उनके पैशन को देखते हुए उनके पिता के दोस्त ने उन्हें पहला ब्रेक दिया था.

सौंदर्या का जन्म 18 जुलाई 1972 को कर्नाटक के कोलार में कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर राइटर और प्रोड्यूसर के एस सत्यनारायण के घर हुआ था. सौंदर्या का नाम सौम्या सत्यनारायण था. बचपन से उन्हें फिल्म पसंद थी और जैसे जैसे वह बड़ी हुईं उनका फिल्मों के लेकर लगाव भी बढ़ता गया. सौंदर्या मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं, तभी के पिता के दोस्त फिल्म 'गंधर्व' का ऑफर दिया. फिल्म हिट हुई और इस फिल्म के बाद वह रातों रात स्टार बन गईं. इस फिल्म के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलता गया.

सौंदर्या इकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो लगातार पांच सालों तक साउथ की नंबर वन स्टार रहीं. सौंदर्या वर्ष 1999 आई फिल्म 'सूर्यवंशम' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया और अमिताभ बच्चन की हीरोइन बनीं. सौंदर्या को हिंदी ठीक से नहीं आती थी, ऐसे में रेखा ने इस फिल्म में आवाज दी थी. रेखा को ही डबिंग के लिए चुना गया. 2004 में वह एक दर्दनाक हादसे में फैंस ने इस बेहतरीन एक्ट्रेस को खो दिया.

सौंदर्या वर्ष 2004 में बीजेपी में शामिल हुई थीं और इसी साल लोकसभा चुनाव प्रचार के एयरक्राफ्ट से उन्होंने उड़ान भरीं. 100 फीट की ऊंचाई तक पहुंचते ही एयरक्राफ्ट क्रेश हो गया और इसमें सौंदर्या और उनके छोटे भाई सहित तेलुगु फिल्मों के प्रॉड्यूसर अमरनाथ, बीजेपी के युवा नेता और जागरण वेदिका के लोकल मुखिया रमेश कदम हादसे का शिकार हो गए और उनकी जान चली गई. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soundrya, Sooryavansham Actress, Sooryavansham  box Office Collection, Sooryavansham Actress Name, Sooryavansham Actress Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com