विज्ञापन

'मैंने अपनी कलाई काट ली थी', चीखे-चिल्लाए और फिर रो पड़े, रवि मोहन ने तलाक-ब्रेकअप के बीच किए चौंकाने वाले खुलासे

साउथ एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ उनकी पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, तो अब वहीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड के सिंगर और थेरेपिस्ट केनीशा के दूर जाने से वह पूरी तरह टूटे हुए नजर आए.

'मैंने अपनी कलाई काट ली थी', चीखे-चिल्लाए और फिर रो पड़े, रवि मोहन ने तलाक-ब्रेकअप के बीच किए चौंकाने वाले खुलासे
रवि मोहन ने मीडिया के सामने सुनाया अपना दर्द

साउथ एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ उनकी पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, तो अब वहीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड के सिंगर और थेरेपिस्ट केनीशा के दूर जाने से वह पूरी तरह टूटे हुए नजर आए. आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले तो वह खूब चीखे चिल्लाए और फिर रो पड़े. उन्होंने मीडिया के सामने अपना दुख साझा किया साथ ही एक बड़ा ऐलान भी कर दिया. रवि ने कहा कि वह फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं. रवि मोहन ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी घोषणा की कि जब तक उनकी अलग रह रही पत्नी आरती से उनका तलाक नहीं हो जाता, तब तक वह एक्टिंग से ब्रेक लेंगे.

रवि मोहन ने क्या-क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अब बहुत हो गया. इतने दिनों तक मैं चुप रहा. अब समय आ गया है. लोगों को लगता है कि रवि मोहन, एक नरम दिल इंसान हैं. मैं वैसा ही था, लेकिन अब नहीं." एक तमिल कहावत का जिक्र करते हुए रवि ने कहा, "साधु मिरांडा कादु कोल्लाधु" (एक नरम स्वभाव वाले इंसान के गुस्से को सहना मुश्किल होता है. उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोग मेरे सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं. मेरा उन्हें यह संदेश है कि यह मेरा ऑफिस है. अगर हिम्मत है तो मेरा सामना करो." इसके बाद एक्टर की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने ऐलान किया कि, "जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता, मैं एक्टिंग नहीं करूंगा."

‘बच्चों से नहीं मिलने देते वो लोग'

अपनी शादी में आई मुश्किलों के बारे में बात करते हुए रवि मोहन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद को नुकसान पहुंचाने के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया. किसी का भी सीधे तौर पर नाम लिए बिना रवि ने अपने बच्चों से न मिल पाने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "वे मुझे अपने बेटों से मिलने नहीं दे रहे हैं. मेरे बेटों के साथ बॉडीगार्ड रहते हैं. मैंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की थी. अब मैं उसकी कीमत चुका रहा हूं. असल में इन सब चीजों से परेशान होकर मैंने अपनी कलाई काट ली थी, फिर भी अगले दिन शूटिंग पर गया था. यही मेरा कमिटमेंट रहा है."

'ट्रोलर्स ने केनीशा को दूर कर दिया'

साइबरबुलिंग के बारे में केनीशा की पोस्ट का जिक्र करते हुए रवि ने कहा, "साइबरबुलिंग की भी एक हद होती है. मेरे पास सबूत हैं और मैं उन सभी को बेनकाब करूंगा. अकाउंट्स से लेकर उन अपमानों तक, जिनसे मुझे गुजरना पड़ा, मैं उन सभी को पेश करूंगा.तुम साइबरबुलिंग करने वाले कमीनों. तुमने केनीशा को दूर कर दिया...मैं उसके लिए एक अच्छे जीवन की कामना करता हूं."

एक्ट्रेस पर आरोप

इस बातचीत के दौरान एक्टर ने ‘तीन अक्षरों नाम वाली' एक महिला एक्टर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "उस खाली बैठी एक्टर को फेमिनिज्म पर उपदेश देने का कोई हक नहीं है. परिवारों को बर्बाद करने के बाद उसे पब्लिक मंचों पर फेमिनिज्म के बारे में बात करने का क्या हक है?"

केनीशा और रवि मोहन का रिश्ता

जब रवि मोहन ने अपनी पत्नी से अलग होने की सार्वजनिक घोषणा की उसके बाद ही केनीशा चर्चा में आ गईं. यह विवाद तब और बढ़ गया जब उनकी अलग रह रही पत्नी ने दावा किया कि उन्हें इस अलगाव के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी, जबकि रवि ने बाद में उन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें: 25 साल में किया डेब्यू, 4 फिल्मों के बाद हुई गायब, अब एक बच्चे की मां सलमान की एक्ट्रेस, 22 साल बाद देख झूमे फैंस

इस विवाद के बीच, रवि को अक्सर केनीशा के साथ देखा जाता था. बताया जाता है कि केनीशा उनके साथ एक काउंसलर के तौर पर काम करती हैं और एक म्यूजिशियन भी हैं. दोनों के अफेयर की चर्चाएं तब और तेज हो गईं जब वह और रवि एक साथ एक शादी में शामिल हुए. केनीशा ने हाल में मीनकुलाथी भगवती मंदिर में अपने परफॉर्मेंस का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रवि को उनके लिए चीयर करते और फिर उन्हें गले लगाते हुए देखा गया.

यह भी पढ़ें: रवि मोहन संग अफेयर की खबरों पर टूटीं केनीशा फ्रांसिस, ट्रोलिंग पर रोते हुए बोलीं- ‘मैंने कोई घर नहीं तोड़ा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Mohan, Ravi Mohan Divorce, Ravi Mohan Emotional Press Conference, Ravi Mohan Breakup, Kenishaa Francis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com