विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2015

बेनज़ीर भुट्टो के किरदार में दिलचस्पी दिखाई रवीना ने

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो का किरदार निभाने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। बेनज़ीर भुट्टो के जीवन पर आधारित एक फ़िल्म बनाई जा रही है जिसमें बेनज़ीर भुट्टो के किरदार के लिए ऑफर रवीना को दिया गया है। रवीना को कहानी भी सुनाई गई है। रवीना ने अभी हामी नहीं भरी है मगर बताया जा रहा है कि रवीना बेनज़ीर के किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इससे पहले इस रोल के लिए विद्या बालन के लिए जाने की खबरें आई थीं मगर बाद में विद्या बालन ने बताया की वो बेनज़ीर भुट्टो का किरदार नहीं निभा रही हैं। अब वही रोल रवीना के पास गया है जिसकी कहानी सुनने के बाद रवीना ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव के सुझाव भी दिए हैं।

बताया ये भी जा रहा है कि रवीना ने इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करने की इच्छा भी जताई है। ये फ़िल्म बेनज़ीर भुट्टो की ज़िन्दगी पर आधारित होगी जिसमें उनके करिश्मे को दर्शाया जायेगा। बेनज़ीर के जीवन के कई पहलू होंगे, फिर वो चाहे उनकी निजी ज़िन्दगी हो या उनका राजनीतिक सफ़र, ये सब इस बायोग्राफी में होगा। और शायद यही वजह है की इस फ़िल्म को एक एम्बिशियस प्रोजेक्ट मान रही हैं रवीना और अभिनय के साथ इस फ़िल्म की निर्माता बनना चाहती हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रवीना टंडन, बेनजीर भुट्टो, बायोपिक, बॉलीवुड, Raveena Tondon, Benazir Bhutto, Biopic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com