विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2021

रवीना टंडन की बेटी राशा अब हो गई हैं बड़ी, बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह यूं करवाया ग्लैमरस फोटोशूट...देखें Video

जिस तरह से रवीना ने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, उसी तरह से अब उनकी बेटा राशा भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों का दिल चुरा रही हैं.

रवीना टंडन की बेटी राशा अब हो गई हैं बड़ी, बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह यूं करवाया ग्लैमरस फोटोशूट...देखें Video
रवीना टंडन की बेटी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब बड़ी हो गई हैं. राशा अक्सर अपनी मां के साथ अलग-अलग इवेंट्स पर स्पॉट होती हैं. जिस तरह से रवीना ने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, उसी तरह से अब उनकी बेटा राशा भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों का दिल चुरा रही हैं. यदि आपको यकीन नहीं हो रहा तो हम आपको राशा थडानी का एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं,जिसमें वे किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह फोटोशूट करवा रही हैं.

राशा थडानी का यह वीडियो उनके फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देख सकते हैं कि राशा लाल रंग का कोर्ट और पैंट पहन बड़े ही खूबसूरत अंदाज में फोटोशूट करवा रही हैं. राशा कुर्सी पर बैठ जिस किलर अंदाज के साथ पोज दे रही हैं, उसे देखने के बाद लोग हैरान हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. राशा के खुले बाल और उनके एक्सप्रेशन उनके फोटोशूट में चार चांद लगा रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने राशा थडानी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘कितनी सुंदर और प्यारी लग रही हो', तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘बहुत बढ़िया मेरी फेवरेट हो आप'. अधिकतर फैन्स वीडियो पर दिल और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह भी कहते हुए दिख रहे हैं कि राशा अब फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी देखें: 700 साल पुराने किले में हो रही है कैटरीना-विक्की कौशल की शादी, जानें किले का इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Rasha Thadani, Rasha Thadani Video, Rasha Thadani Latest Video, Rasha Thadani Viral Video, Rasha Thadani Photoshoot Video, Raveena Tandon Daughter, Rasha Thadani Cute Video, Rasha Thadani Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com