विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2021

बड़ी होकर मां रवीना टंडन की तरह दिखने लगी हैं रशा थडानी, फैन्स बोले- बॉलीवुड में आपका इंतजार है...देखें Photos

रशा थडानी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आपने देखी होंगी. ऐसे में उनकी अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

बड़ी होकर मां रवीना टंडन की तरह दिखने लगी हैं रशा थडानी, फैन्स बोले- बॉलीवुड में आपका इंतजार है...देखें Photos
रशा थडानी फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी रशा थडानी भले ही अभी छोटी हों, लेकिन फैशन के मामले में वे अपनी मां को कड़ी टक्कर देती हैं. जब भी दोनों साथ में एक साथ स्पॉट होती हैं, तो मीडिया की नजरें रवीना को छोड़ उनकी बेटी पर होती है. क्या करें! रशा थडानी हैं ही इतनी खूबसूरत. रशा की अब तक कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आपने देखी होंगी. ऐसे में उनकी अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

दरअसल रशा थडानी ने अपनी कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. इन तस्वीरों में रशा बेहद ही प्यारी और मासूम लग रही हैं. रशा ने कुछ दिनों पहले अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया था, जिस पर अब तक लोगों के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स एक के बाद एक लगातार कमेंट करके उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. सितारों से लेकर आम लोगों के कमेंट्स रशा की पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं. तस्वीरों में रशा व्हाइट टी-शर्ट और सिर पर गॉगल लगाए नजर आ रही हैं.

अधिकतर लोग कमेंट करके रशा की तुलना उनकी मां रवीना टंडन से कर रहे हैं. अधिकतर लोग यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वे बिल्कुल अपनी मां की तरह दिख रही हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘रवीना की टू कॉपी'. एक दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘बॉलीवुड में आपका इंतजार है'. कुल मिलाकर रशा की इन क्यूट तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Raveena Tandon Daughter, Raveena Tandon Daughter Pics, Rasha Thadani, Rasha Thadani Photos, Rasha Thadani Latest Photos, Rasha Thadani Video, Rasha Thadani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com