- बिहार सरकार के फैसले पर भड़कीं रवीना टंडन
- ट्वीट कर जताया गुस्सा
- रवीना टंडन का ट्वीट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले शो 'नच बलिए 9' में बतौर जज नजर आ रही हैं. इसके अलावा रवीना टंडन (Raveena Tandon) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने के अलावा एक्ट्रेस समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी राय पेश करती हैं. लेकिन हाल ही में रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है. इस ट्वीट में उन्होंने बिहार सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि इन कर्मों का दोगुना दंड मिलेगा. बिहार सरकार के फैसले पर आया रवीना टंडन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Bigg Boss 13 Promo: 'बिग बॉस' को लेकर आई बड़ी खबर, चार हफ्ते में ही होगा फिनाले, देखें Video
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Heartless inhumane b.......... whoever behind this decision. hope karma gets back doublefold. https://t.co/HRkLU9nK0F
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 7, 2019
दरअसल, बिहार में किसानों ने अपनी फसलों की बर्बादी होने पर बिहार सरकार से इसकी शिकायत की थी. इस पर सरकार ने किसानों की फसल को बचाने के लिए राज्य में करीब 300 नीलगाय को शूट करने और उन्हें मारने का फैसला लिया. लेकिन जब उनमें से एक नीलगाय गोली लगने के बाद भी नहीं मरी तो उसे जिंदा दफनाने का फैसला लिया गया. इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर अपना गुस्सा जताते और इस फैसले का विरोध करते हुए रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, "हृदयहीन मानव...जो भी इस निर्णय के पीछे है, आशा है कि उन्हें इस कर्म का दोगुना दंड मिलेगा."
सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' ने मचाया धमाल, दूसरे दिन कर डाली जबरदस्त कमाई
बता दें कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ही प्रोड्यूसर और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं. रवीना ने फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते हैं. रवीना टंडन की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'पत्थर के फूल', 'लाडला', 'दमन', 'अक्स', 'सत्ता' और 'बड़े मियां-छोटे मियां' जैसी फिल्मों में सराहा गया है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं