विज्ञापन

फरवरी की इस तारीख को रश्मिका के दूल्हा बनेंगे विजय, इस डेट को होगा हल्दी का हुंडदंग और इस दिन लगेगी महबूब की मेहंदी-Exclusive

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डिटेल सामने आ गई है, जिसके मुताबिक 26 फरवरी को शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी.  

फरवरी की इस तारीख को रश्मिका के दूल्हा बनेंगे विजय, इस डेट को होगा हल्दी का हुंडदंग और इस दिन लगेगी महबूब की मेहंदी-Exclusive
रश्मिका मंदाना और विजय की होगी 26 फरवरी को शादी
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा इन दिनों हर तरफ है. जहां कहा जा रहा है कि कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बनी आईटीसी मोमेंटोस को रश्मिका और विजय ने शादी के लिए चुना है. इसी बीच कपल की शादी की जानकारी सामने आई है. NDTV की एक्सक्लूसिव डिटेल के अनुसार, किस दिन रश्मिका विजय की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी. 

रश्मिका-विजय की हल्दी, मेहंदी और संगीत 

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी का आयोजन होगा. जबकि 25 फरवरी को हल्दी रखी जाएगी. इसके बाद 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगा. हालांकि वेडिंग किस तरह की होगी. इसकी डिटेल सामने नहीं आई है. पर फैंस को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वेडिंग फोटो देखने का बेसब्री से इंतजार है. 

ये भी पढ़ें- विजय देवराकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी, जानें कितनी है दोनों की नेटवर्थ और उम्र का फासला

हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं किया है. लेकिन हाल ही में कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके चलते फैंस यह मानने के लिए तैयार हैं कि शादी का काउंटडाउन शुरु हो चुका है. वीडियो में विजय स्पोर्टिंग कैजुअल वियर में चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. जबकि रश्मिका मंदाना अलग आती हैं. जबकि उनके चेहरे पर भी मास्क लगा हुआ है. 

पिछले साल हुई थी सगाई

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV के करीबी सूत्रों के मुताबिक, विजय और रश्मिका की सगाई 3 अक्टूबर 2025 में हुई थी. वहीं इस दौरान कपल की फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद थे. इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह साड़ी और तिलक लगाए हुए नजर आई थीं. 

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना बनेंगी विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया! गुपचुप सगाई के बाद डायमंद रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com