विज्ञापन

Rashmika-Vijay Wedding: मां का प्यार, अखंड सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद- मां की शादी के गहनों से सजेंगी रश्मिका मंदाना?

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली शादी हो गई है. दूसरी होने वाली है. लेकिन इससे पहले रश्मिका मंदाना को लेकर दिल छू लेने वाली बात सामने आई है.

Rashmika-Vijay Wedding: मां का प्यार, अखंड सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद- मां की शादी के गहनों से सजेंगी रश्मिका मंदाना?
Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना शादी पर पहनेंगी मम्मी के गहने

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी संपन्न हो गई है. दोनों दो रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं. तेलुगू रीति रिवाज से दोनों की शादी हो गई है, अब कोडावा विवाह रह गया है. इस तरह साउथ सिनेमा की ये जोड़ी पति-पत्नी बन गए हैं. दोनों की शादी के समारोह 24 फरवरी को शुरू हुए थे. 26 फरवरी को दोनों की शादी हो गई है. हालांकि शादी के रिसेप्शन के बारे में कहा जा रहा है कि यह चार मार्च को होगा.

एनडीटीवी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी  के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने शादी के इस पल को और खास बनाने के लिए कुछ ऐसा किया है जो काबिलेतारीफ है. रश्मिका मंदाना शाम को कोडरवा रीति-रिवाज से हो रही शादी में मां की जूलरी को पहनेंगी. यह वह गहने होंगे जो उनकी मां ने अपनी शादी में पहने थे. यानी शादी का माहौल पूरा भावुक होने वाला है. रश्मिका मंदाना ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया है. 

यह भी पढ़ें: Rashmika -Vijay Wedding Live Updates: रश्मिका-विजय बने पति-पत्नी, पहली शादी संपन्न, शाम को दूसरी शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 'प्राइमल' थीम बताया जा रहा है. ‘प्राइमल' का अर्थ है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ किया जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था. 

सूत्रों के मुताबिक, यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा 'जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ' यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com