विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कि इंटिमेट वेडिंग में शामिल होंगे सिर्फ 50 लोग, टाइट हुई सिक्यौरिटी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को होने वाली है. यह शादी 'विरोश' (VIROSH) के नाम से मशहूर हो रही है, जो दोनों के नामों विजय और रश्मिका का प्यारा कॉम्बिनेशन है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कि इंटिमेट वेडिंग में शामिल होंगे सिर्फ 50 लोग, टाइट हुई सिक्यौरिटी
उदयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को होने वाली है. यह शादी 'विरोश' (VIROSH) के नाम से मशहूर हो रही है, जो दोनों के नामों विजय और रश्मिका का प्यारा कॉम्बिनेशन है. इन दोनों ने अपनी शादी को बिल्कुल प्राइवेट रखा गया है.रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में सिर्फ करीब 50 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें दोस्त और कुछ चुनिंदा लोग शामिल हैं. स्टार कपल की यह शादी उदयपुर के लग्जरी रिसॉर्ट ITC मेमेंटोस में हो रही है. 

उदयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी सिक्योरिटी

यह अरावली पहाड़ियों में बसा हुआ खूबसूरत हिलटॉप रिसॉर्ट है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पूरी प्रॉपर्टी बुक की है, ताकि गोपनीयता बनी रहे. यहां 'नो-फोन पॉलिसी' भी लागू है, जिससे कोई फोटो या वीडियो लीक न हो. वहीं शादी को देखते हुए उदयपुर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है, क्योंकि कई सेलिब्रिटी और मेहमान पहुंच रहे हैं. इनके अलावा तेलंगाना से कई राजनेताओं की आने की खबर है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सोमवार को ही परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए थे. प्री-वेडिंग उत्सव मंगलवार से शुरू हो चुके हैं, सांगीत, जापानी डिनर, पूल वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच जैसी मजेदार गतिविधियां हुईं. 

दो रीति-रिवाज में होगी शादी

बुधवार को हल्दी और मेहंदी समारोह हुए, जहां रश्मिका की ब्राइडल ग्लो और विजय की टीम ग्रूम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. दोनों अपनी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए 26 फरवरी को दो अलग-अलग रस्में निभाएंगे सुबह तेलुगु हिंदू परंपरा के अनुसार और शाम को कोडावा रीति-रिवाज के अनुसार शादी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को बधाई पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने शादी में शामिल होने के निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding, Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Rituals, Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com